पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में आज पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का ऊपरी क्रम पूरी तरह से फेल नजर आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो एकदिवसीय मुकाबलों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी में बड़ा कारनामा दिखाने में नाकाम रहे। ईशान किशन की जगह भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर द्वारा ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग में उतरना महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। ऋतुराज ने ओपनर बैट्समैन के रूप में दो मैचों में कुल 23 रन बनाए हैं।
पूरी खबर पढ़ें

जयपुर-भरतपुर हाईवे पर आमोली टोल प्लाजा के पास डीजल टैंकर की टक्कर से एक परिवार घायल हो गया, जिससे टोल पर लगने वाले जाम की समस्या फिर चर्चा में है।



भरतपुर के पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अब तक कुल नौ लोग हिरासत में हैं।

जोधपुर के देवनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए श्यामलाल और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

अमेरिका में शुक्रवार को 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में एक साथ तकनीकी समस्या आने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पूरे देश में 4 घंटे तक फ्लाइट उड़ने पर रोक लगा कर रखी। जिसके बाद लाखों एयर यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए नजर आए। शुक्रवार को लगी रोक के बाद शनिवार को भी फ्लाइट्स प्रभावित हुई।

निदेशालय द्वारा पहले 7 व 23 अक्टूबर को पत्र जारी कर 4 नवंबर तक डेटा अपलोड करने को कहा गया था, लेकिन कार्य अधूरा रहा। अब अंतिम अवसर देते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को कक्षावार डेटा हर हाल में 16 नवंबर तक अपडेट करने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि लापरवाही के कारण कोई पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित रहा, तो स्कूल मुखिया व कक्षा इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव में शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ने और बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से गोल्ड की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज स्पॉट गोल्ड की कीमतें गिरावट के साथ अक्टूबर 2025 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।

पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में आज पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का ऊपरी क्रम पूरी तरह से फेल नजर आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो एकदिवसीय मुकाबलों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी में बड़ा कारनामा दिखाने में नाकाम रहे। ईशान किशन की जगह भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर द्वारा ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग में उतरना महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। ऋतुराज ने ओपनर बैट्समैन के रूप में दो मैचों में कुल 23 रन बनाए हैं।

राजस्थान परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती-2021 के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के 6 अप्रैल 2022 के परिणाम में शामिल तीन गुना अभ्यर्थियों को 16 से 20 नवंबर तक रोल नंबर के अनुसार बुलाया है।

ढाई अक्षर प्रेम के फिल्म का यह गाना मेरा माही बड़ा सोणा है... यह गाना अपने विशेष फिल्मांकन के साथ-साथ ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी के साथ बहुत ही पसंद किया गया। जब अभिनेत्री ऐश्वर्या पर यह गाना फिल्माया गया उनकी उम्र महज 26 साल रहीं। यह सदाबहार गाना 26 वर्षों से लगातार ऐश्वर्या की खूबसूरती बयां को कर रहा है.