Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा राजस्थान और हरियाणा के बीच बस कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रोडवेज सुपरफास्ट बस का संचालन किया जा रहा है। त्योहार के सीजन में रेवाड़ी और झज्जर जिले के बस यात्रियों की लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए बहादुरगढ़ से जयपुर के बीच हरियाणा रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है। यह बस हरियाणा प्रदेश की यात्रियों का राजस्थान का सफर तो आसान बना ही रही है साथ ही जयपुर के यात्रियों को दिल्ली की यात्रा के दौरान भी सुविधा मिल रही है। हरियाणा रोडवेज की यह सीधी बस बहादुरगढ़ से चलकर दुल्हेड़ा, झज्जर, कुलाना, बावल, रेवाड़ी, बहरोड़, कोटपुतली और शाहपुरा शहर में ठहराव करते हुए जयपुर तक का सफर तय करती है। इस बस के शुरू होने से जयपुर से रेवाड़ी और झज्जर की यात्रा करने वाले राजस्थान प्रदेश के बस यात्रियों को भी लाभ मिल रहा है।
बहादुरगढ़ से जयपुर के बीच चलने वाली सीधी बस का शेड्यूल रहेगा इस प्रकार
हरियाणा प्रदेश के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर से जयपुर के लिए शुरू की गई सीधी बस सेवा दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की यात्रा आसान बनाएगी। यह बहादुरगढ़ बस स्टैंड से जयपुर के लिए दोपहर 3:30 बजे चलेगी। इसके बाद हरियाणा रोडवेज की यह बस झज्जर बस स्टैंड से शाम 4:30 बजे और रेवाड़ी बस स्टैंड से शाम 5:30 बजे चलकर कोटपुतली और शाहपुरा ठहराव करते हुए राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर रात 9:30 बजे तक पहुंचेगी।
जयपुर से बहादुरगढ़ के लिए वापसी में यह सुपरफास्ट बस सुबह 5:30 बजे बहादुरगढ़ के लिए रवाना होगी। यह बस रास्ते में शाहपुरा, कोटपुतली ठहराव करते हुए रेवाड़ी से सुबह 9:30 बजे चलकर झज्जर तकरीबन 10:30 बजे तक पहुंच जाएगी। इस बस के शेड्यूल, रूट, और किराए के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हरियाणा रोडवेज की ऑफिशल वेबसाइट https://hartrans.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


