Haryana budget approved : हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बजट की मंजूरी दी गई है। हरियाणा सरकार द्वारा दो बड़े स्वास्थ्य संस्थानों के लिए बजट की मंजूरी दी है। इससे जहां पर फर्नीचर व नए आवासों का निर्माण किया जाएगा।
हरियाणा सरकार का हाई परचेज कमेटी की तरफ से पहली सौगात जींद शहर के साथ लगते गांव हैबतपुर की जमीन पर बने हुए निर्माणाधीन संत शिरोमणि धन्ना भगत जी राजकीय मेडिकल कॉलेज को बजट की मंजूरी दी गई है। इस मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है, हालांकि इस मेडिकल कालेज में ओपीडी की शुरुआत कर दी है, लेकिन इसमें स्टाफ को डेपुटेशन पर तैनात किया गया है और अब तक इसमें पर्याप्त सुविधाएं नहीं है, लेकिन अब हरियाणा सरकार ने बन रहे मेडिकल कालेज में सुविधा उपलब्ध करवाने की मंजूरी दी है।
जहां पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में निर्माणाधीन संत शिरोमणि धन्ना भगत जी राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए फर्नीचर को खरीदने की मंजूरी दी गई है। जहां पर अब हेल्थ विभाग की तरफ से कई मंजिला बने मेडिकल कालेज के लिए फर्नीचर खरीदा जाएगा, ताकि वहां पर डाक्टर व स्टाफ व मरीजों को बैठने की सुविधा मिल सके और इसके अलावा कालेज में कक्षाएं शुरू करने के लिए विद्यार्थियों के लिए उपकरण व दूसरे सामान खरीदे जाएंगे।
रोहतक स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए बनेंगे आवास
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की तरफ से रोहतक के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बजट की मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में टाइप-II (जी 6) के 1300 वर्ग फुट के शिक्षक आवासों के शेष निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गई है।


