Indian Railway: भारतीय रेलवे विभाग में नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग द्वारा अगले 10 महीना में रिक्त पदों को भरने के लिए 7 भर्तियों का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि देश में लाखों अभ्यर्थी रेलवे की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। अगले कुछ महीनो में होने वाली भर्तियों को आरआरबी द्वारा आयोजित किया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार एनटीपीसी यूजी आज से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत रेलवे में एनटीपीसी यूजी के 1688 पद भरे जाएंगे।
10 महीना में 27622 पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी द्वारा अगले 10 महीना में हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आरआरबी अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस साल अब तक आरआरबी की ओर से सात भर्तियों में कुल 27,622 पदों के अवसर सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद सहायक लोको पायलट के रखे गए हैं। इसके अलावा स्टेशन मास्टर सहित अलग-अलग विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार ने रेलवे द्वारा अगले 10 महीना में पुरी की जाने वाली भर्तियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरआरबी द्वारा सहायक लोको पायलट के 11,127 रिक्त पद, टेक्नीशियन के 6557 रिक्त पद, जूनियर इंजीनियर डीएमएस, सीएमए के 3993 रिक्त पद, एनटीपीसी, स्नातक स्तर पर 3548 पद, पैरामेडिकल के 590 पद, सेक्शन कंट्रोलर के 119 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। इसके अलावा एनटीपीसी के 12वीं स्तर 1688 रिक्त पदों को भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। एनटीपीसी के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आज से आवेदन कर सकते हैं।


