Success Story: कहते हैं जब हौसले बुलंद हों तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। इसके लिए बेशक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली आदिति छपारिया को जीवन में IAS से कम कुछ भी मंजूर नहीं था। यही कारण है कि इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (IRPFS) में चयन होने के बाद भी उन्होंने दोबारा यूपीएससी की परीक्षा दी और IAS बन कर दिखा दिया।
मशहूर कारोंबारी परिवार से आने वाली अदिति छपारिया ने पहली बार सिविल सेवा परीक्षा 2023 में दी। पहले ही प्रयास में उनको इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (IRPFS) अलॉट तो हुआ, लेकिन आदिति को यह मंजूर नहीं था। इसको स्वीकार नहीं किया और दोबारा मेहनत कर 2024 में फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी तो 97वीं रैंक के साथ IAS बनने में सफल रही।
IAS बन कर भी चुनी विदेश सेवा
आदिति बेशक आईएएस के लिए सलेक्ट हो गई थीं, लेकिन अब उनको चुनाव करना था। ऐसे में उन्होंने IAS को छोड़ कर भारतीय विदेश सेवायानी आईएफएस में जाने का फैसला लिया। अदिति के निजी जीवन की बात की जाए तो कारोबारी परिवार से आती हैं और पढ़ाई में हमेशा ही अच्छी रही।
10वीं की बोर्ड परीक्षा में आदिति ने उत्तर प्रदेश राज्य में टॉप किया और 12वीं 99.5 प्रतिशत अर्जित किए। इससे वे देश भर में तीसरे स्थान पर रहीं। आदिति के पिता आनेमाने कारोबारी हैं। आदिति का कहना है कि उनके हर फैसले पर पिता आशीष छपारिया और मां सीमा छपारिया ने हौसला बढ़ाया।
यूपीएससी के लिए कड़ी मेहनत
आदिति ने यूपीएससी की तैयारी में काफी मेहतन की है। जब उन्होंने 2023 में पहली बार परीक्षा दी, यूपीएससी को क्रैक कर दिया। मनमाफिक परिणाम नहीं आने पर दोबारा परीक्षा और फिर वहीं हुआ, जो आदिति चाहती थी।


