Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला से बिहार के लिए चलेगी 12 अंतरराज्यीय बसें, किराये में 1100 रुपये से ज्यादा की छूट

गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला से बिहार के लिए चलेगी 12 अंतरराज्यीय बसें, किराये में 1100 रुपये से ज्यादा की छूट

Haryana-Bihar Bus Service : हरियाणा व बिहार के बीच में अंतरराज्यीय बसों की सर्विस को शुरू किया गया है। जहां पर एक बस नॉन स्टाप हरियाणा व बिहार के विभिन्न जिलों का सफर तय करेगी और त्योहरी सीजन को देखते हुए इन बसों में आने-जाने वाले यात्रियों को किराये में भारी छूट दी गई है। जहां पर यात्रियों को निर्धारित किराये में से 1100 रुपये से ज्यादा की छूट दी जाएगी।

हरियाणा के अंबाला, पानीपत व गुरुग्राम के बस स्टैंड से 12 स्पेशल बसों का संचालन किया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला से चलकर यह बस बिहार के पटना, पूर्णिया और मधुबनी, गया तक का सफर होगा। इसमें सबसे लंबा सफर अंबाला से पूर्णिया के बीच में लगभग 1470 किलोमीटर का होगा। इसी तरह गुरुग्राम से पटना तक 1044 किलोमीटर का सफर होगा।

गुरुग्राम से पटना के बीच में यह होगा रुट

दोनों राज्यों के समझौते के अनुसार पहली बस गुरुग्राम से पटना के बीच में चलाई जाएगी। 1044 किलोमीटर लंबे इस सफर का पूरा रुट निर्धारित कर दिया है। यह बस गुरुग्राम से चलकर सोहना, पलवल, अलीगढ़, लखनऊ, आलमबाग, आजमगढ़, बक्सर और आरा होकर पटना तक जाएगी। इसी तरह पानीपत से पटना चलने वाली बस की दूरी 1069 किलोमीटर होगी।

यह बस दिल्ली, नोयडा, आजमगढ़, बक्सर और आरा से होकर बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी। जबकि तीसरी बस को अंबाला से पटना के बीच में चलाया जाएगा। अंबाला से पटना की दूरी 1274 किलोमीटर होगी। यह बस करनाल, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर और गोपालगंज होते हुए पटना जाएगी।

हरियाणा से बिहार तक इन रुटों पर चलेगी 12 बसें

गुरुग्राम से पूर्णिमा तक 1267 किलोमीटर, पानीपत से पूर्णिमा के लिए 1361 किलोमीटर और अंबाला से पूर्णिमा के लिए 1470 किलोमीटर का मार्ग निर्धारित किया गया है।

पुरानी बस चलने की नहीं होगी अनुमति

हरियाणा व बिहार के बीच में चलने वाले रुट पर पुरानी बस नहीं चल पाएगी। इसके लिए दस साल से पुरानी कोई बस नहीं चलेगी। दूसरे राज्य में टैक्स बकाया होने पर आवेदक को नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा। अस्थायी मालवाहक परमिट एक बार में अधिकतम 30 दिन के लिए जारी किए जा सकेंगे।

दिवाली व छठ पर चलने वाली बसों में किराये में मिलेगी छूट

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दिवाली और छठ महापर्व पर पटना से हरियाणा के लिए सात, गया से दो, पूर्णिया से 18 तथा दरभंगा से 22 विशेष बसें चलाएगा। विशेष बात यह कि बस किराये में छूट भी दी जा रही है। भागलपुर से अंबाला रूट पर एसी स्लीपर बस का वास्तविक किराया 3603 रुपये है, जिस पर 1113 रुपये की छूट दी जा रही है।

पूर्णिया से अंबाला रूट का किराया 3462 रुपये है, जिस पर 1103 रुपये की छूट है। इसी तरह मधुबनी से अंबाला रूट पर वास्तविक किराया 3257 रुपये है, जिस पर 1092 रुपये की छूट मिल रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम के बीच दौड़ेगी हरियाणा रोडवेज, सीएम नायब सैनी की घोषणा