Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जींद की बेटी ने दुनिया में लहराया परचम, रेसलिंग में वर्ल्ड चैंपियन बन किया देश का नाम रोशन

भारतीय कुश्ती के इतिहास में मनीषा भनवाला ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। अस्ताना में हो रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही मनीषा विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।

WORLD WRESTLING CHAMPION MANISHA BHANWALA
WORLD WRESTLING CHAMPION MANISHA BHANWALA

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले की बेटी मनीषा भनवाला ने अपनी मेहनत, हौसले और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में विशेष पहचान बनाई है। मनीषा भनवाला जींद जिले के सिवाहा गांव से है। उनका परिवार साधारण किसान परिवार है। उनके पिता सुरेश ने बेटी की प्रतिभा को पहचाना और उसे खेल के मैदान तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया। शुरुआत में मनीषा ने फि टनेस सुधारने और वजन कम करने के लिए कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। उनके बड़े भाई रिंकू, जो कबड्डी खिलाड़ी ने भी उन्हें रोहतक की प्रसिद्ध चौधरी छोटूराम कुश्ती अकादमी में दाखिला दिलाने में मदद की।

2022 में हो गई थी पिता की मौत

मनीषा की जिंदगी में 17 अप्रैल 2022 का दिन कभी न भूलने वाला रहा। वह सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मंगोलिया रवाना होने वाली थीं। उनके पिता उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट छोडक़र घर लौटे ही थे कि हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। एक तरफ पिता को खोने का गहरा दुख था और दूसरी तरफ देश के लिए खेलने की जिम्मेदारी। मनीषा ने हिम्मत नहीं हारी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची। उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपने पिता के सपने की दिशा में पहला बड़ा कदम बढ़ाया। मनीषा ने अपने करियर में कई उतार.चढ़ाव देखे।

मनीषा ने 2016 में कैडेट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। 2017 की कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2018 में विश्व सैन्य खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2022, 2023 और 2024 की एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते। 2023 और 2025 में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। मार्च 2025 में जार्डन के अम्मान में एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के 62 किलोग्राम वर्ग में उत्तर कोरिया की खिलाड़ी को 8-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह उनके करियर की सबसे यादगार उपलब्धियों में से एक रही।

एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल में मिली थी हार

अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनीषा भानवाला एशियन गेम्स में पदक जीतने से चूक गई थी। जापान में आयोजित प्रतियोगिता में मनीषा ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल हुई थी। मनीषा ने अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया की पहलवान क्वोन यंगजिन को 8-0 से हराकर की। क्वार्टर फाइनल में मनीषा का सामना जापान की अकारी फ ुजिनामी से हुआ। इस मुकाबले में जापानी पहलवान ने मनीषा को 3.0 से पराजित कर दिया। इस हार के साथ मनीषा का एशियन गेम्स में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। उन्हें रेपचेज के जरिए भी पदक मुकाबले में पहुंचने का मौका नहीं मिला।

भारतीय कुश्ती के इतिहास में मनीषा ने जोड़ा नया अध्याय

भारतीय कुश्ती के इतिहास में मनीषा भनवाला ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। अस्ताना में हो रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही मनीषा विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। मनीषा ने महिलाओं के 59 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की पहलवान एबिगेल नेट को 8-6 से शिकस्त दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जोड़ेगा ने एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच