Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्रैजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, यूको बैंक में निकली 530 पदों पर भर्ती

यूको बैंक द्वारा जारी की गए विज्ञापन के अनुसार अपरेंटिस के 530 पदों पर भर्ती के लिए 7 नवंबर को सुबह 11 बजे ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UK Bank Job Alert
UK Bank Job Alert

UK Bank Job Alert: भारत के प्रतिष्ठित बैंक यूको द्वारा ग्रेजुएट्स युवाओं के लिए बंपर भर्ती की सूचना जारी की गई है। देश के लाखों ऐसे ही हुआ जो बैंक की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें यूको बैंक की तरफ से सुनहरा मौका दिया जा रहा है। बता दें कि यूको बैंक ने अपरेंटिस के 530 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में एससी और एसटी को 5 साल आयु सीमा में छूट का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10 वर्ष छूट का प्रावधान रखा गया है।

7 नवंबर को सुबह 11:00 होगी ऑनलाइन परीक्षा

यूको बैंक द्वारा जारी की गए विज्ञापन के अनुसार अपरेंटिस के 530 पदों पर भर्ती के लिए 7 नवंबर को सुबह 11 बजे ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूको बैंक द्वारा चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 16,650 रुपए वजीफा के रूप में दिए जाएंगे। यूको बैंक की इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अक्टूबर तक की जाएगी। यूको बैंक द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु एक अक्टूबर 2026 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, इस भर्ती के लिए एससी, एसटी सहित कई वर्गों को आरक्षण के आधार पर आयु सीमा में छूट दी गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोयाबीन के भाव में प्लांट में आई तेजी, देखिए आज का मंडी भाव