जोधपुर: देवनगर थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की दो बाइक बरामद
जोधपुर के देवनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए श्यामलाल और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

जोधपुर। पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमन भोमिया (IPS) व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त प्रताप नगर श्रीमती नतीशा जाखड़ के सुपरविजन तथा देवनगर थाना अधिकारी कमल किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण:
गत दिनों परिवादी शुभम दादिच निवासी मथुरिया कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि यूआईटी कॉलोनी मसूरिया से उनकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस की कार्रवाई व गिरफ्तारी:
थानाधिकारी कमल किशोर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आसूचना संकलन कर संदिग्धों पर नजर रखी। पुलिस टीम ने मुल्जिम श्यामलाल (उम्र 32 वर्ष) निवासी गांव नौखड़ा, भोजासर (हाल चाणक्य नगर, महामंदिर, जोधपुर) और मनीष कुमार (उम्र 31 वर्ष) निवासी गांव रणीसर पड़िहार, भोजासर (हाल चाणक्य नगर, महामंदिर, जोधपुर) को दस्तयाब कर गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मुल्जिमों ने यूआईटी कॉलोनी मसूरिया व संतोषपुरा मसूरिया से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने मुल्जिमों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी कमल किशोर, उपनिरीक्षक हीरालाल, कांस्टेबल दुर्गाराम, दीपचंद और भूरासिंह की मुख्य भूमिका रही।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
