Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इंदौर से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और खाटू श्याम तक दौड़ेंगी बसें, एमपी में इंटर स्टेट लग्जरी बस सेवा होगी शुरू

इंदौर से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और खाटू श्याम तक दौड़ेंगी बसें, एमपी में इंटर स्टेट लग्जरी बस सेवा होगी शुरू

New Bus Service : एमपी सरकार द्वारा परिवहन व्यवस्था के बेड़े को मजबूत करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत जहां एमपी के इंटर जिला बस सर्विस को बढ़ाया जा रहा है, अब सरकार ने इसका विस्तार करके इंटर स्टेट लग्जरी बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।

यह इंटर स्टेट लग्जरी बस सेवा देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र व मुंबई के लिए शुरू की जाएगी।दिल्ली के बस सेवा शुरू करने के बाद एमपी से हरियाणा भी सीधा कनेक्ट हो जाएगा और लोगों को ट्रेन की बजाए बस का लग्जरी सफर करने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत इंटर स्टेट लग्जरी बस सेवा के तहत धार्मिक स्थलों के लिए भी यह सेवा शुरू की जाएगी।

परिवहन विभाग की कंपनी एआइसीटीएसएल अब अंतरराज्यीय बसे चलाने की प्लानिंग पर काम कर रही है। इसके तहत दूसरे राज्यों के बड़े शहरों के साथ ही धार्मिक स्थलों के लिए भी बसें शुरू की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत इंटर स्टेट लग्जरी बस सेवा शुरू करने की कवायद है। कंपनी की प्राथमिकता दिल्ली, महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर, वडोदरा, अहमदाबाद व राजस्थान के जयपुर, कोटा के साथ ही नाथद्वारा और खाटू श्याम के लिए भी बसें चलाने की है। हालांकि इसमें अभी कुछ समय लगेगा, लेकिन जल्द ही विस्तार की योजना हाथ में ली जाएगी।

दूसरे स्टेट से होगी सीधी कनेक्टिविटी

परिवहन विभाग की कंपनी एआइसीटीएसएल की तरफ से दूसरे स्टेट के लिए शुरू की जाने वाली बसों में यात्रियों को लग्जरी सुविधा मिलेगी, ताकि यात्री बिना किसी थकान के अपनी यात्रा शुरू कर सके। हालांकि एमपी से देश की राजधानी दिल्ली व राजस्थान व हरियाणा में ट्रेन के माध्यम से सफर करना पड़ता है, लेकिन अब उनको बस की सुविधा भी मिलने वाली है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पंचायती राज चुनाव: एसपी व कलेक्टर ने मंगलाना में मतदान केंद्रों का लिया जायजा