हरियाण रोडवेज का बेड़ा मजबूत होने वाला है। सरकार ने रोडवेज बेड़े में 500 नई बसें शामिल करने का फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने यह फैसला रोडवेज कर्मचारियों की पांच व छह अक्टूबर को निजीकरण के विरोध में होने वाले हड़ताल से पहले लिया गया है। जहां पर सरकार ने दिखाना चाहा है कि हरियाणा रोडवेज का निजीकरण नहीं बल्कि उसके बेड़े को बढ़ाया जा रहा है।
हरियाणा रोडवेज में 500 नई बस शामिल करने की मंजूरी हाई पावर्ड कमेटी ने दी है। हाई पावर्ड कमेटी ने इन बसों को खरीदने की मंजूरी दी गई है। सरकार दावा है कि बड़े में 500 नई बस शामिल होने के बाद इंटर स्टेट व इंटर जिला में बसों की फेरे बढ़ेंगे और इन नई बसों को दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में चालया जा सकेगा, क्योंकि हाई पावर्ड कमेटी ने नवीनतम बीएस-VI उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बसों को खरीदने की मंजूरी दी है। इसके अलावा पहले से बेड़े में शामिल दूसरी बसों को ग्रामीण क्षेत्र के रुट पर चलाया जाएगा और इससे गांवों की शहरों के साथ सीधी कनेक्टिविटी होगी।
500 बस व 24 ट्रक खरीदने की दी मंजूरी
सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड कमेटी की बैठक में 500 पूर्ण निर्मित डीजल इंजन वाली नॉन-एसी बसें खरीदी जाएगी। यह बसें नवीनतम बीएस-VI उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होंगी। इसी तरह सरकारी माली ढुलाई के लिए सरकार द्वारा 24 24 पूर्ण निर्मित डीजल इंजन वाले ट्रक और डीजल एग्जास्ट फ्लूइड की खरीद की जाएगी। इससे कई विभागों को राहत मिलने वाली है।
बोलीदाताओं से मोल-भाव करके बचाए 12 करोड़
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी ने संयुक्त् रूप से नौ प्रस्तव मंजूर किए गए। इसमें । बोलीदाताओं से मोल-भाव कर करीब 12 करोड़ रुपये बचाए गए।


