Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फिर से नंबर-1 बनने के सपने पर न्यूजीलैंड ने फेरा पानी, हार के बाद ICC रैंकिंग स्कोर में पिछड़ा भारत

ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में 30 अक्टूबर को हुए t20 मुकाबले में जहां एक तरफ भारतीय टीम को हार के बाद आईसीसी रैंकिंग में एक अंक का नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम को इस मैच में जीत के बाद आईसीसी रैंकिंग में दो अंकों का फायदा हुआ है।

ICC T20 Reaking
ICC T20 Reaking list

ICC T20 Reaking: भारतीय टीम को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में 30 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए t20 मुकाबले में मिली करारी हार के बाद आईसीसी t20 टीम रैंकिंग में भी नुकसान हुआ है। भारतीय टीम को 30 अक्टूबर, शुक्रवार को न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में एक अंक का नुकसान हुआ है।

इस मैच से पहले आईसीसी रैंकिंग में इंडिया 269 अंकों के साथ इंग्लैंड के बराबर पहुंच गया था। वहीं पिछले मैच में मिली हार के बाद भारत का आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग स्कोर एक अंक के नुकसान के साथ 268 हो गया है। वहीं इंग्लैंड अभी भी इस रैंकिंग में 269 के साथ नंबर वन पर बना हुआ है। अगर पिछले मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा देती, तो नंबर वन पर पहुंच सकती थी। हालांकि, न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारत का फिर से t20 रैंकिंग में नंबर वन बनने का सपना अधूरा रह गया है।

न्यूजीलैंड टीम को पिछले मैच में जीत से आईसीसी रैंकिंग में हुआ दो अंकों का फायदा

ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में 30 अक्टूबर को हुए t20 मुकाबले में जहां एक तरफ भारतीय टीम को हार के बाद आईसीसी रैंकिंग में एक अंक का नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम को इस मैच में जीत के बाद आईसीसी रैंकिंग में दो अंकों का फायदा हुआ है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम का आईसीसी रैंकिंग स्कोर 245 था जो अब दो अंकों की बढ़त के साथ 247 पर पहुंच गया है।

वर्तमान में आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग लिस्ट में 269 अंकों के साथ इंग्लैंड प्रथम स्थान पर, 268 अंकों के साथ भारत दूसरे स्थान पर, 260 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर और 247 अंकों के साथ न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर बना हुआ है।

भारत को 87 रनों से मिली थी ईडन पार्क के मैदान में न्यूजीलैंड से हार

भारतीय टीम को 30 अक्टूबर, शुक्रवार को न्यूजीलैंड के हाथों 87 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी के रूप में दो बड़े बदलाव किए गए थे। भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव और वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था।

इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 260 रन का टारगेट दिया था। भारतीय टीम पहाड़ जैसे विशाल स्कोर का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 172 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंद में 107 रन की शतकीय पारी खेली थी। वहीं जेकब डफी ने अपनी टीम के लिए 4 विकेट हासिल किए थे।

फिर से नंबर-1 बनने के सपने पर न्यूजीलैंड ने फेरा पानी, हार के बाद ICC रैंकिंग स्कोर में पिछड़ा भारत

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जोड़ेगा ने एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच