Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिसंबर में हो सकती है हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा, बोर्ड से आई बड़ी अपडेट

हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने के लिए सपने देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि दिसंबर महीने में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट यानी हरियाणा पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इसको लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा करवाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

HTET 2026
HTET 2026

HTET 2026: हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने के लिए सपने देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। क्योंकि दिसंबर महीने में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट यानी हरियाणा पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इसको लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा करवाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

हालांकि अब यह प्रस्ताव सरकार के स्तर पर तय होगा कि इन तारीखों के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाती है या नहीं। क्योंकि हाईकोर्ट द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार साल में 2 बार पात्रता परीक्षा करवाई जानी होती है। वहीं इस साल 1 ही बार परीक्षा हुई है। अब नया साल शुरू होने से पहले यह परीक्षा करवाने की तैयारी है। ऐसे में इन तारीखों को मंजूरी मिलने की संभावना अधिक है।

फिलहाल हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से बड़ी अपडेट है, क्योंकि बोर्ड द्वारा दी गई तारीखों में ही परीक्षा होने की संभावना बहुत अधिक है। अब सरकार द्वारा हालांकि इन तारीखों को मंजूरी की औपचारिकता बाकी है। वहीं तारीखों को मंजूरी मिलने के बाद ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में करीब ढाई लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं। यह परीक्षा लेवल के अनुसार 3 चरणों में होती है। इसमें अलग-अलग लेवल में अलग-अलग वर्ग के शिक्षकों के लिए परीक्षा का प्रावधान है। क्योंकि जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए परीक्षा की जाती है। हालांकि शिक्षा बोर्ड द्वार परीक्षा की तैयारी शुरू की जा चुकी हैँ। इसके तहत डाटा प्रोसेसिंग के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

क्योंकि इस परीक्षा में काफी सख्त व्यवस्था रहती है। क्योंकि परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी होती है, ऐसे में इसके लिए टेंडर किया जाता है। वहीं परीक्षा केंद्रों में जैमर सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ बायोमीट्रिक के लिए टेंडर के लिए प्रक्रिया की जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Jaipur News : जयपुर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, 4 कांस्टेबल सेवा को किया बर्खास्त