RRB Station Master Bharti: आरआरबी द्वारा रेलवे में की जा रही स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। राजस्थान प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से भी इस भर्ती की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थी कल मंगलवार स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु
अभ्यर्थी आवेदन ऑनलाइन आवेदन rrbapply.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे। स्टेशन मास्टर भारती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा पहली बार की गई इन पदों के लिए अलग केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले स्टेशन मास्टर के पद NTPC ग्रेजुएट भर्ती के साथ शामिल होते थे।
आरआरबी ने देश भर में रेलवे की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए 1250 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए रविवार को विज्ञापन जारी कर दिया है।
अजमेर बोर्ड द्वारा किया जाएगा स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन
देश के युवाओं के लिए रेलवे द्वारा निकाली गई 1250 पदों पर स्टेशन मास्टर भर्ती की परीक्षा का आयोजन इस बार अजमेर बोर्ड द्वारा किया जाएगा। स्टेशन मास्टर भर्ती में RRB अजमेर नोडल एजेंसी रहेगा और परीक्षा भी अजमेर बोर्ड की ओर से कराई जाएगी। इस भर्ती को लेकर जारी होने वाली आजकल में विस्तृत अधिसूचना में स्पष्ट होगा कि RRB के हिस्से में स्टेशन मास्टर के कितने पद आएंगे और शैक्षणिक योग्यता सहित आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबन्धित अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।
गौरतलब है कि रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद को सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल-6 के अंतर्गत रखा गया है। बता दें कि रेलवे द्वारा 2019 के बाद पहली बार 2026 में स्टेशन मास्टर के सबसे अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इससे पहले कोई भर्तियों में हजार से कम पद रखे गए थे।


