Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिवाली पर लगातार 12 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखिए आपके राज्य में कितने दिन की हुई छुट्टियां

दीपावली के त्योहार पर स्कूली बच्चे ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। वहीं इस त्योहार पर मिलजुल कर खुशियां मनाने हेतु स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चे छुट्टियों के दौरान अपने दोस्तों और परिजनों के रिश्तेदारों के घरों में भी जाते हैं। ऐसे में दीपों के त्यौहार दिवाली पर इस बार छुट्टियों को लेकर स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

School Holiday
School Holiday

School Holiday: दीपावली के सीजन में सबसे अधिक इंतजार बच्चों को स्कूलों में होने वाली छुट्टियों को लेकर रहता है। क्योंकि दीपावली के त्योहार पर स्कूली बच्चे ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। वहीं इस त्योहार पर मिलजुल कर खुशियां मनाने हेतु स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चे छुट्टियों के दौरान अपने दोस्तों और परिजनों के रिश्तेदारों के घरों में भी जाते हैं। ऐसे में दीपों के त्यौहार दिवाली पर इस बार राजस्थान प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान प्रदेश में अजमेर शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों में दीपावली के त्योहार पर इस बार बच्चों को 12 दिन की लंबी छुट्टी (Rajasthan school holiday) देने की सूचना जारी की है। राजस्थान प्रदेश में इस बार नवंबर महीने में 4 नवंबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक लगातार अवकाश रहेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य में दीपावली पर स्कूली बच्चों को मिलेगी लगातार 6 छुट्टियां

राजस्थान के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य में भी दीपावली पर स्कूली बच्चों को लगातार 6 छुट्टियां मिलेगी। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिवाली की छुट्टियों को लेकर नई सूचना जारी की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहले दीपावली पर 5 दिन की छुट्टियों (Chhattisgarh school holiday) के लिए सूचना जारी की गई थी, लेकिन छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा इसमें बदलाव करते हुए 11 नवंबर को भी प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। इस आदेश के बाद प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों स्कूलों में दीपावली पर लगातार 6 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

यूपी में दीपावली पर लगातार चार दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश राज्य में सरकार द्वारा इस बार दीपावली पर सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में चार दिन लगातार अवकाश (UP school holiday) करने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में 8 नवंबर से 11 नवंबर तक लगातार चार दिन सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। प्रदेश के बच्चों को 16 नवंबर को क्षेत्रीय शहादत दिवस के अवसर पर और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर भी स्कूली बच्चों को अवकाश मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में इस बार दीपावली पर स्कूली बच्चों को 6 नवंबर से 10 नवंबर तक 5 दिन की लगातार छुट्टियां (Himachal Pradesh school holiday) मिलेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य में आज 2 नवंबर से 14 नवंबर तक लगातार रख ली 13 दिन तक स्कूली बच्चों का अवकाश (Maharashtra school holiday) रहेगा।

बता दें कि हमारे द्वारा स्कूलों में दीपावली के त्योहार पर होने वाले अवकाश को लेकर यह खबर सूचना सूत्रों के आधार पर प्रकाशित की गई है। स्कूली बच्चों को अलग-अलग राज्यों में प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में होने वाली छुट्टियों के लिए अलग-अलग समय पर जारी किए जाने वाले नोटिस और सूचना अवश्य देखें।

दिवाली पर लगातार 12 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखिए आपके राज्य में कितने दिन की हुई छुट्टियां

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर, एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित होगी सिटी