Earthquake Tibet: तिब्बत में आए 7 तीव्रता के भूकंप ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार इस भूकंप से तिब्बत में अब तक 16 लोग जान कमा चुके हैं और लगभग 100 के करीब घायल हुए हैं। सैकड़ो बिल्डिंग और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र सीईएनसी के अनुसार 7 तिव्रता के भूकंप से तिब्बत में भारी तबाही हुई है। CENC की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 400 किलोमीटर दूर बताया गया है।
तिब्बत के नागकू क्षेत्र भूकंप का केंद्र बिंदु जमीन के 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में अगस्त के महीने में आई बाढ़ ने भी तिब्बत में भारी तबाही मचाई थी। चीन की रिकॉर्ड के मुताबिक इस वार्ड में तिब्बत के 48 लोगों की मौत और 500 से अधिक लोगों के गायब होने की पुष्टि की गई थी। अब एक बार फिर 7 तिव्रता के भूकंप से तिब्बत में भारी तबाही हुई है।
भारतीय समयानुसार रात 08:03 बजे हुए भूकंप के झटके महसूस
तिब्बत में आए 7 तीव्रता के भूकंप से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। भारतीय समय के अनुसार तिब्बत में कल गुरुवार को रात 08:03 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र CENC की रिपोर्ट के अनुसार अब तक तिब्बत में आए भूकंप में 16 लोग जान गवा चुके हैं। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। तिब्बत में भूकंप के बाद स्थानीय लोग और तिब्बती प्रशासन बचाव अभियान में जुट गया है। भूकंप के दौरान लगभग 100 लोगों के लापता होने की खबर भी सामने आई है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी लगे झटके
चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र सीईएनसी के अनुसार तिब्बत में आए 7 तिव्रता के भूकंप के झटके पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में 4.9 और अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के दौरान किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। इस भूकंप का केंद्र बिंदु तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 400 किलोमीटर दूर बताया गया है। तिब्बत के नागकू क्षेत्र में बताया जा रहा है।


