Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सेना से बाहर होंगे पहले बैच के अग्निवीर, 18 हजार युवाओं को राज्य सरकार देंगी नौकरी

पहले बैच में नौकरी लगने वाले युवाओं में 18,000 से ज्यादा अग्निवीर चार साल की सेवाएं पूरी कर चुके हैं। इनको अब सेना से बाहर किया जाएगा। ऐसे युवाओं को नौकरी संबंधित दिक्कत नहीं आए, इसके लिए विभिन्न राज्य सरकारों ने खास योजना बनाई है।

Agni veer
Agni veer

AGNI VEER: अग्निवीर योजना के तहत सेना में गए युवाओं का पहला बैच अब अपनी 4 साल की सेवा पूरी कर घर आने को तैयार है। इन युवाओं की सेवा पूरी हो रही हैं। क्योंकि सेना में अग्निवीर योजना के तहत लगने वाले सैनिकों में से 75 प्रतिशत की सेवाएं हर चार साल के बाद समाप्त हो जाती हैँ। पहले बैच में नौकरी लगने वाले युवाओं में 18,000 से ज्यादा अग्निवीर चार साल की सेवाएं पूरी कर चुके हैं। इनको अब सेना से बाहर किया जाएगा। ऐसे युवाओं को नौकरी संबंधित दिक्कत नहीं आए, इसके लिए विभिन्न राज्य सरकारों ने खास योजना बनाई है।

एचटी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना के तीनों अंगों से 75% अग्निवीर अपनी चार साल की सेवाएं पूरी कर नवंबर महीने से बाहर होंगे। गौरतलब है कि अग्निवीर योजना के तहत पहले बैच में 24,400 अग्निवीरों की भर्ती हुई थी। इसके तहत वायुसेना में 2,850, जलसेना में 2,550 सैनिक हैं। अब नवंबर महीने से यह सैनिक वापस लौटने लगेंगे और 31 दिसंबर तक बाहर आ जाएंगे। 75% के हिसाब से इन सैनिकों की संख्या 18,300 बनेगी, जो 31 दिसंबर तक घर आएंगे।

हरियाणा सरकार ने दिया बड़ा ऑफर

इस योजना के तहत सेना में जाने वाले युवाओं को वापस आने पर रोजगार देने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा ऑफर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी घोषणा कर चुके हैं कि अग्निवीरों को प्रदेश में नौकरी देने के लिए सरकार तैयार है। क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो भी अग्निवीर आएगा, उसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से सीधे ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।

अन्य राज्यों में स्थिति

इसके अलावा अन्य राज्यों में भी अग्निवीरों को नौकरी देने की खास तैयारी की जा रही हैँ। इसमें हरियाणा की तरह ही भाजपा और एनडीए शासित राज्य शामिल हैं। इसके तहत महाराष्ट्र, असम और गुजरात की सरकारों द्वारा भी योजनाएं शुरू की हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कह चुके हैं कि प्रदेश के 282 अग्निवीरों के लिए राज्य पुलिस में नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए आदेश दिया गया है। वहीं असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार भी पुलिस में सिपाही और इसके बराबर पदों पर नियुक्ति के लिए 12% पदों पर आरक्षण का फैसला कर चुकी है। जबकि गुजरात में अग्निवीरों के लिए राज्य पुलिस में 20% पद आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

दीपावली से पहले सवाई माधोपुर की सड़कों पर पसरा अंधेरा, नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल