Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Mandi Bhav : धान के भाव में 1500 रुपये तक की तेजी, नरमा 8900 के करीब, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Mandi Bhav : धान के भाव में 1500 रुपये तक की तेजी, नरमा 8900 के करीब, जानें आज के लेटेस्ट रेट

राजस्थान की मंडियों में धान की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। जहां पर धान की कीमतों में तेजी से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। राजस्थान की अनूपगढ़ मंडी में धान के भाव पिछले वर्ष के मुकाबले 1000 से 1500 रुपए प्रति क्विटल तक अधिक मिलने से किसानों को राहत मिली है। हालांकि इस बार बिजाई का रकबा घटने और उत्पादन में करीब 30 प्रतिशत गिरावट के कारण मंडी में पिछले साल जैसी आवक नहीं है। कारोबारियों के अनुसार मूंग की तरह धान का सीजन भी लंबा चलने की संभावना नहीं है।

धान मंडी में 1121, 1718, 1692, 1509 और 1847 किस्मों की आवक हो रही है। इनके भाव क्रमशः 4500, 4250, 3900, 4000 और 3800 रुपए प्रति क्विटल के आसपास चल रहे हैं। कृषि उपज मंडी समिति के अनुसार 28 अक्टूबर की धान की 945 क्विटल आवक हुई। इसका उच्चतम भाव 4522, न्यूनतम 3661 और औसत 4000 रुपए रहा। 29 अक्टूबर को आवक बढ़कर 1465 क्विटल पहुंच गई। इस दिन उच्चतम भाव 4551, न्यूनतम 3751 और औसत 4300 रुपए रहा। 30 अक्टूबर को आवक 965 क्विटल रही। उच्चतम भाव 4481, न्यूनतम 3781 और औसत 4250 रुपए दर्ज किया गया। तीन दिनों में कुल 3375 विंवटल धान मंडी पहुंचा।

सरसों, ज्वार और बाजरे की आवक भी जारी

तीन दिन में सरसों की आवक क्रमशः 305, 378 और 305 क्विटल रही। इसके औसत भाव 8240, 8200 और 8310 रुपए दर्ज किए गए। ज्यार की आवक 70, 125 और 158 विंवटल रही। इसके औसत भाव 7561, 7630 और 7550 रुपए रहे। गेहूं की आवक 102. 180 और 130 क्विटल रही, जबकि औसत भाव 2970, 2945 और 2900 रुपए दर्ज किए गए। बाजरे की आवक 140, 100 और 165 क्विटल रही। इसके औसत भाव 2700, 2661 और 2700 रुपए रहे।

कपास की आवक क्रमशः 60, 15 और 45 क्विटल रही। इसके औसत भाव 8712, 8600 और 8585 रुपए दर्ज किए गए। 29 अक्टूबर को मोठ की 4 क्विंटल आवक भी हुई, जिसका उच्चतम भाव 8200 रुपए रहा।

नरमा के भाव 8800 रुपए के पार नरमा की आवक भी लगातार जारी है। 28 अक्टूबर को 3460 क्विंटल नरमा मंडी पहुंचा। इसका उच्चतम भाव 8925, न्यूनतम 8673 और औसत 8770 रुपए रहा। 29 अक्टूबर को आवक 2345 क्विंटल रही और भाव क्रमशः 8841. 8722 और 8770 रुपए दर्ज किए गए। 30 अक्टूबर को 2605 क्विटल आवक के साथ उच्चतम भाव 8880, न्यूनतम 8450 और औसत 8840 रुपए रहा। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में नरमा की आवक भी घट सकती है।

तीन दिन में 3093 क्विटल आया मूंग

मूंग का सीजन अब अंतिम दौर में हैं। 28 अक्टूबर को 885, 29 अक्टूबर को 1190 और 30 अक्टूबर को 1018

क्विटल मूंग की आवक हुई। इन दिनों उच्चतम भाव क्रमशः 8570, 8576 और 8383 रुपए रहे। वहीं औसत भाव

8261, 8260 और 8151 रुपए प्रति क्विटल दर्ज किए गए। तीन दिनों में कुल 3093 क्विटल मूंग मंडी पहुंची।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर, एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित होगी सिटी