Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Gold-Silver Today : सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका, निवेशकों को लगा झटका

Gold-Silver Today : सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका, निवेशकों को लगा झटका

सोना व चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इससे जहां शादी समारोह के लिए जेवरात खरीदने वाले लोगों को राहत मिली है, वहीं सोना व चांदी में निवेश करने वालों को झटका लगा है। रविवार को एमसीएक्स मार्केट की रविवार को छुट्टी होने के बावजूद सोना व चांदी की फिजिकल मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोना व चांदी की कीमतों में पांच प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

ऐसे में सोमवार को एमसीएक्स मार्केट खुलने के साथ ही सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। सोना व चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों, डॉलर की मजबूती और Fed (Federal Reserve) की ब्याज दर को लेकर सख्त रुख अपना है। दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और इंडस्ट्रियल डिमांड को लेकर चिंता ने चांदी की चमक भी फीकी कर दी है।

99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 3200 रुपये गिरावट

देश की प्रमुख फिजिकल सोना मार्केट में नवंबर माह की शुरुआत से भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां पर 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 3200 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। जहां पर 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इस कीमत में सभी प्रकार के टैक्स भी मौजूद है। इससे पहले शुक्रवार को सोना की कीमत 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। ऐसे में सोना की कीमत पिछले एक साल की कीमत से नीचे आ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को सोना की कीमत 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था, लेकिन अब एक नवंबर को इससे नीचे दाम आ गए है।

सोना की तरह चांदी में आई गिरावट

इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में चांदी की डिमांड कम होने से इसमें भी गिरावट का सिलसिला जारी है। एक नवंबर को चांदी की कीमतों में 4200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को चांदी का भाव 1,86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। इससे पहले फिजिकल मार्केट में चांदी की कीमत 1,90,200 प्रति किलोग्राम पर थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से निकलने वाली 20 ट्रेनों से रेलवे ने हटाया सुपरफास्ट का दर्जा, स्टापेज बढ़ने से धीमी हुई रफ्तार