Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डीडवाना-कुचामन में पंचायत चुनाव के लिए हुआ मतदान, पर्यवेक्षक ने केंद्रों का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन में पंचायत आम चुनाव के लिए मतदान जारी है। पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लिया।

डीडवाना-कुचामन में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र का दृश्य
डीडवाना-कुचामन में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव।

डीडवाना(लोकेश अग्रवाल)। डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से शुरू हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और पहली बार वोट दे रहे युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ​चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक यादव ने मतदान कक्षों की व्यवस्थाओं, मतदान कार्मिकों की कार्यप्रणाली, मतदाता पहचान सत्यापन तथा ईवीएम सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की।
​दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधाओं का लिया जायजा
दौरे के दौरान पर्यवेक्षक ने कतारबद्ध मतदाताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं जैसे रैंप, व्हीलचेयर, पेयजल और छाया के प्रबंधों की जांच की।​पर्यवेक्षक यादव ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अवांछित भीड़ या बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहे। साथ ही मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों और सेक्टर प्रभारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और मतदान बिना किसी बाधा के जारी है। पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव ने आमजन से अपील की कि वे बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा