Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

T20 श्रृंखला तो जीत ली, अब है वनडे की बारी, कल रोहित-कोहली ऑकलैंड में दिखाएंगे बल्लेबाजी का दम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला 4 नवंबर से शुरू होगी। भारतीय वनडे टीम, t20 टीम के मुकाबले आपको बदली हुई नजर आएगी। वनडे टीम में भारत के दिग्गज प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली कल ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए नजर आएंगे। कल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान में उतरेगी।

India-Newzealand One Day Series
India-Newzealand One Day Series

India-Newzealand One Day Series: कल 4 नवंबर से ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में शुरू होने जा रही भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के साथ उतरेगी। t20 श्रृंखला जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कोच के साथ भारतीय टीम का पूरा ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे श्रृंखला पर टिका हुआ है। क्रिकेट प्रेमी भी सबसे अधिक इंतजार रोहित शर्मा और विराट कोहली की बैटिंग देखने का ही कर रहे हैं। ऐसे कल 4 नवंबर से न्यूजीलैंड और भारत के बीच शुरू होने जा रही क्रिकेट की मैदान-ए-जंग को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

रोहित और कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटरों से सजी भारतीय टीम ऑकलैंड से करेगी शुरुआत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला 4 नवंबर से शुरू होगी। भारतीय वनडे टीम, t20 टीम के मुकाबले आपको बदली हुई नजर आएगी। वनडे टीम में भारत के दिग्गज प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली कल ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए नजर आएंगे। कल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस श्रृंखला का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच सभी वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे। वनडे टीम में उप कप्तानी का दायित्व श्रेयस अय्यर संभालेंगे। इसके अलावा भारतीय वनडे टीम में अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धार को भी जगह मिली है।

इस प्रकार रहेगी भारतीय टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अनुभवी दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि आकिब नबी को प्रसिद्ध कृष्ण के बाहर होने के बाद जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा पहले तीन मैचों में वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को और अंतिम के दो मैचों में श्रेयस अय्यर को कप्तानी देने का फैसला लिया गया है।

इस प्रकार रहेगा वनडे श्रृंखला का शेड्यूल

1 - भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रही 4 नवंबर से 5 वनडे मैचों की श्रृंखला का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में भारतीय समय अनुसार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।

2 - भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन की हेन्री स्टेडियम में सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।

3 - भारत और न्यूजीलैंड के बीच श्रृंखला का तीसरा वनडे मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

4 - पांच मैचों की इस श्रृंखला का चौथा मैच 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को बे ओवल, माउंट माउंगानुई (टॉरांगा) के मैदान पर सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।

5 - इस श्रृंखला का अंतिम और पांचवा वनडे मैच 15 नवंबर रविवार को बे ओवल, माउंट माउंगानुई (टॉरांगा) मैदान पर सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस श्रृंखला के अंतिम दोनों मैच बे ओवल, माउंट माउंगानुई (टॉरांगा) मैदान पर ही खेले जाएंगे।

भारत ने t20 श्रृंखला की 3-2 से अपने नाम

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 2 मैचों में हार के बाद भी पांच मैचों की श्रृंखला अपने नाम कर ली है। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मैच जीत कर यह श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर ली थी। हालांकि, पिछले दो मैचों में न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद खिलाड़ियों का मनोबल कुछ कम जरूर हुआ है। हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने फील्डिंग और बॉलिंग पर ध्यान देने की बात कही है।

बता दें कि अंतिम t20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकटों से हरा दिया था। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने हेतु मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर भारत को सात विकटों से हराया। इस हार के बावजूद भारत ने t20 श्रृंखला को तीन दो से अपने नाम कर लिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर, एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित होगी सिटी