Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अब ये युवा नहीं बन सकेंगे रेलवे में स्टेशन मास्टर, आयु सीमा में हुआ बड़ा बदलाव

रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु में 2 वर्ष की बढ़ोतरी करते हुए 20 वर्ष कर दी है। वही अधिकतम आयु सीमा में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। स्टेशन मास्टर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा अब 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष ही रहेगी।

STATION MASTER AGE RULES
STATION MASTER AGE RULES

Indian Railway: भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए आयु सीमा में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार रेलवे में अब 20 वर्ष से कम आयु की युवा स्टेशन मास्टर नहीं बन सकेंगे। बता दें कि रेलवे बोर्ड द्वारा पहले स्टेशन मास्टर की भारती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी हुई थी, जिसमें अब बदलाव कर 18 वर्ष से बढ़कर 20 वर्ष कर दिया गया है। बोर्ड की फैसले के बाद स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए अब 20 वर्ष से कम आयु के युवा आवेदन नहीं कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा स्टेशन मास्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां को देखते हुए आयु सीमा में बदलाव करने का फैसला लिया है।

स्टेशन मास्टर भर्ती हेतु अधिकतम आयु सीमा रहेगी 30 वर्ष

रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु में 2 वर्ष की बढ़ोतरी करते हुए 20 वर्ष कर दी है। वही अधिकतम आयु सीमा में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। स्टेशन मास्टर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा अब 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष ही रहेगी। इसके अलावा अब 18 और 19 साल के युवा रेलवे बोर्ड द्वारा की जाने वाली स्टेशन मास्टर की नई भर्ती में आयु के आधार पर पात्र नहीं होंगे। बोर्ड ने यह बदलाव भारतीय रेल स्थापना नियमावली के पैरा 122(2)(ii) में संशोधन करके किया है।

पहले से निकली भर्तियों में बदलाव नहीं होगा लागू

रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आयु सीमा में किया गया बदलाव पहले से निकली भर्तियों में लागू नहीं होगा। यह बदलाव नई भर्ती से शुरू होगा। रेलवे बोर्ड के अनुसार स्टेशन मास्टर के लिए होने वाली जिन भर्तियों की केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है, उन पर नया नियम लागू नहीं होगा। ऐसे मामलों में पुरानी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष ही मानी जाएगी। बोर्ड ने कहा कि फैसले से स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए पहले से आवेदन कर चुके पात्र अभ्यर्थियों की स्थिति प्रभावित नहीं होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

SMS मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर बनने का रास्ता हुआ साफ, लगभग 4 करोड़ रुपए बजट की मिली मंजूरी