Diesel Rate Hike: भारत देश में लगातार लोगों द्वारा सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने की मांग की जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि तेल उत्पादक देश यूएई में डीजल की कीमतें भारत से कहीं अधिक है। जी हां... यह बात बिल्कुल सच है। दुनिया के सबसे रईस शहरों में से एक यूएई देश के दुबई शहर में इस समय डीजल भारत की राजधानी दिल्ली से काफी महंगा मिल रहा है। यूएई देश द्वारा पिछले 8 महीनों में डीजल की कीमतों में 90% की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस महीने ही यूएई सरकार ने डीजल की कीमतों में 12% की बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। जिस वजह से तेल उत्पादक देश यूएई में अब डीजल की कीमतें भारत की तुलना में काफी अधिक हो गई हैं।
दुबई में 123 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचे डीजल के दाम
यूएई के दुबई शहर में आज 23 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार डीजल 123 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं आज भारत की राजधानी में डीजल की कीमत 95 रुपए प्रति लीटर है। इस प्रकार दुबई में दिल्ली की तुलना में आज डीजल 28 रुपए महंगा मिल रहा है। गौरतलब है कि तेल उत्पादक देश यूएई ने हाल ही में डीजल की कीमतों में 12% की बढ़ोतरी की है। वहीं बीते 8 महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच चले संघर्ष के दौरान यूएई द्वारा डीजल की कीमतों में की गई लगभग 90% बढ़ोतरी के बाद दुबई में डीजल की कीमत दो गुना के पास पहुंच गई हैं।
फरवरी 2025 से अब तक यूएई में 58 रुपए महंगा हुआ डीजल
तेल उत्पादक देश यूएई में पिछले 8 महीनों में डीजल की कीमतें (diesel rate Hike UAE) तकरीबन दोगुना हो गई हैं। फरवरी 2028 में यूएई में डीजल 65 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा था। फरवरी महीने में ही अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष के बाद तेल की कीमतों पर बुरा असर पड़ा। जिस वजह से यूएई सहित एशिया के सभी देशों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली।
यूएई में पिछले 8 महीनों में डीजल की कीमतों में सरकार ने 90% बढ़ोतरी की है। जिस वजह से डीजल अब 65 रुपए प्रति लीटर से 58 रुपए महंगा होकर 123 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस दौरान यूएई में पेट्रोल की कीमतें 62 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल की कीमतों (petrol rate Hike UAE) में पिछले 8 महीनों में यूएई में 40 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।


