Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

IND-NZ Match: क्या कल फिर होगी वैभव की प्लेइंग 11 में एंट्री ? बाहर करने पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने उठाए सवाल

ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में 30 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए t20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली थी। इस मैच में वैभव की जगह ईशान किशन को फिट होने के बाद प्लेइंग इलेवन में खिलाया गया था। ईशान किशन के इस मैच में शून्य पर आउट होने और भारतीय टीम के हारने के बाद पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को रिप्लेस करने पर सवाल उठाए हैं। पिछले मैच में करारी हार मिलने के बाद अब एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है।

VAIBHAV SURYAVANSHI
VAIBHAV SURYAVANSHI

IND-NZ 5th T20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में श्रृंखला के पांचवें और अंतिम मैच में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल करने हेतु एक बार फिर मांग तेज हो गई है। गौरतलब है कि ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में 30 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए t20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली थी। इस मैच में वैभव की जगह ईशान किशन को फिट होने के बाद प्लेइंग इलेवन में खिलाया गया था। ईशान किशन के इस मैच में शून्य पर आउट होने और भारतीय टीम के हारने के बाद पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को रिप्लेस करने पर सवाल उठाए हैं। पिछले मैच में करारी हार मिलने के बाद अब एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है।

आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी की भूमिका साफ करने हेतु टीम मैनेजमेंट के सामने रखी मांग

वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने के बाद और कल न्यूजीलैंड के हाथों भारत को मिली करारी हार के बाद आकाश चोपड़ा द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया एक वीडियो खुब वायरल हो रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस वीडियो के माध्यम से वैभव सूर्यवंशी की भूमिका को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट को अपनी योजना और लंबे समय का विजन साफ करने की मांग उठाई है। आकाश चोपड़ा ने कहां की, टीम को उसका रोडमैप और सोच क्या है, यह सामने आकर बताना चाहिए। उन्होंने कहा की वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने का फैसला बड़ा सवाल खड़ा करता है। भारत के पूर्व क्रिकेटर द्वारा वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर नाराजगी जताने के बाद अब एक बार फिर कल होने वाले मैच के लिए वैभव की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई है।

भारत को ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली t20 में सबसे बड़ी हार

ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में 30 अक्टूबर को न्यूजीलैंड ने भारत को ऐतिहासिक 87 रनों का मजा चखाया था। भारतीय टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ t20 मुकाबले में यह अब तक की सबसे बड़ी हार है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने भारत को 260 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे और 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 30 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से किसी भी बल्लेबाज का संतोषजनक प्रदर्शन नहीं रहा। वैभव सूर्यवंशी को रिप्लेस कर प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए ईशान किशन तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में कल होने वाले t20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने हेतु एक बार फिर मांग तेज हो गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प, अब प्ले स्कूल की तर्ज पर मिलेगी शिक्षा