Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

354 मालगाड़ियों का एक दिन में इंटरचेंज, उत्तर पश्चिम रेलवे ने रचा नया कीर्तिमान

354 मालगाड़ियों का एक दिन में इंटरचेंज, उत्तर पश्चिम रेलवे ने रचा नया कीर्तिमान

Railway News : रेलवे विभाग ने माल ढुलाई के मामले में ट्रेनों का इंटरचेंज करने में नया रिकार्ड बनाया है। रेलवे विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में 354 मालगाड़ियों का इंटरचेंज कर नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया गया। अक्टूबर में औसतन प्रतिदिन 319 मालगाड़ियों का इंटरचेंज हुआ।

यह आंकड़ा पिछले साल से 13.9 फीसदी और निर्धारित लक्ष्य से 18.1 फीसदी अधिक रहा। 8 अक्टूबर को एक ही दिन में 354 मालगाड़ियों का इंटरचेंज कर नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया गया। इनमें 173 ट्रेनें प्राप्त की गई, जबकि 181 ट्रेनें आगे रवाना की गई। इसी दिन पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर भी 154 मालगाड़ियों का इंटरचेंज दर्ज किया गया।

किशनगढ़ बासवास इंटरचेंज ने भी अक्टूबर में नया मासिक रिकॉर्ड बनाया। यहां 1,486 मालगाड़ियों का इंटरचेंज हुआ, जिनमें 744 ट्रेनें प्राप्त की गईं और 742 रवाना हुई। इससे पहले सितंबर 2026 में 1,376 मालगाड़ियों का रिकॉर्ड बना था। लगातार बेहतर होते आंकड़े माल ढुलाई क्षमता में वृद्धि, बेहतर परिचालन और रेलवे के प्रभावी समन्वय को दर्शाते हैं।

रेलवे द्वारा की गई रिकार्ड कमाई

उत्तर पश्चिम रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए अक्टूबर में नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस दौरान 2.806 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जो पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 14.9 फीसदी अधिक है। इतना ही नहीं, यह निर्धारित लक्ष्य से भी 2.6 फीसदी ज्यादा रहा। इससे पहले अक्टूबर में सर्वाधिक 2.66 मिलियन टन माल लदान का रिकॉर्ड वर्ष 2021 में बना था।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि माल ढुलाई में यह बढ़त केवल एक महीने तक सीमित नहीं रही। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक रेलवे ने 19.09 मिलियन टन माल का लदान कर अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा दर्ज किया है। इससे पहले वर्ष 2022 23 की इसी अवधि में 18.7 मिलियन टन माल लदान का रिकॉर्ड था। बढ़े हुए लदान का असर मालभाड़ा आय पर भी दिखा। अक्टूबर में रेलवे ने 342.9 करोड़ रुपए की आय अर्जित की, जो पिछले साल से 14 फीसदी अधिक है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला से बिहार के लिए चलेगी 12 अंतरराज्यीय बसें, किराये में 1100 रुपये से ज्यादा की छूट