Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के 4 शहरों में बनेगी नई आईएमटी, 14300 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित, मारुति-फ्लिपकार्ट समेत बड़ी कंपनियां लगाएंगी यूनिट

सरकार ने हरियाणा के चार शहरों में आईएमटी के विस्तार की योजना बनाई है। इन शहरों में आईएमटी के विस्तार के लिए 14,300 एकड़ जमीन का चयन किया है। इस जमीन को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि इनको जल्द से जल्द विकसित किया जा सके।

हरियाणा के 4 शहरों में बनेगी नई आईएमटी, 14300 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित, मारुति-फ्लिपकार्ट समेत बड़ी कंपनियां लगाएंगी यूनिट

New IMT in Haryana : हरियाणा में औद्योगिक माडल टाउनशिप यानी आइएमटी स्थापित करने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार ने हरियाणा के चार शहरों में आईएमटी के विस्तार की योजना बनाई है। इन शहरों में आईएमटी के विस्तार के लिए 14,300 एकड़ जमीन का चयन किया है। इस जमीन को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि इनको जल्द से जल्द विकसित किया जा सके।

हरियाणा सरकार ने इसके लिए खरखौदा, कोसली, बावल और सोहना में औद्योगिक विस्तार की तैयारी की जा रही है। इन विस्तार होने वाली आईएमटी में मारुति सुजुकी, फ्लिपकार्ट, एटीएल आदित्य बिरला ग्रुप, यूनो-मिंडा द्वारा अपनी नई यूनिट स्थापित की जाएगी। आईएमटी के विस्तार होने की सूचना के साथ ही इन शहरों के आसपास के गांवों की जमीन के रेट अचानक ही उछाल आ गया है और साथ ही इसका असर साथ लगते जिलों में दिखाई दे रहा है।

सीएम नायब सैनी ने दी आईएमटी विस्तार को हरी झंडी

हरियाणा के शहर खरखौदा, कोसली, बावल और सोहना में पहले से बनी हुई आईएमटी के विस्तार की हरी झंडी दे दी है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि इंटरनेट परियोजनाओं को बढ़ावा देने के साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार की तैयारी में जुट गई है।

प्रदेश को देशी और वैश्विक कंपनियों के लिए प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। खरखौदा में विस्तार के लिए लगभग 5,800 एकड़, कोसली में नई आइएमटी के लिए 5,000 एकड़, बावल के विस्तार के लिए 2,000 एकड़ और सोहना के विस्तार के लिए 1,500 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

हरियाणा में विकसित हुई छह आईएमटी

हरियाणा सरकार द्वारा नई आईएमटी विकसित करने पर फोकस किया जा रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब तक छह आईएमटी विकसित की जा चुकी है। इसमें मानेसर 4,000 एकड़, रोहतक 3,600 एकड़, बावल 3,300 एकड़, खरखौदा 3,200 एकड़, फरीदाबाद 1,800 एकड़ और सोहना 1,500 एकड़ में बनी है।

इसमें मारुति सुजुकी 800 एकड़ में 18,000 करोड़ रुपये, एटीएल 178 एकड़ में 7,000 करोड़ रुपये, आदित्य बिरला ग्रुप 70 एकड़ में 1,140 करोड़ रुपये और यूनो-मिंडा 94 एकड़ में 11,000 करोड़ रुपये का अब तक निवेश किया जा चुका है।