Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

90s फैशन की वापसी, दादी की अलमारी से निकली साड़ी अब बन रहे स्कर्ट, क्रॉप टॉप और जैकेट, युवतियों को पसंद आ रहा फ्यूजन लुक

90s फैशन की वापसी, दादी की अलमारी से निकली साड़ी अब बन रहे स्कर्ट, क्रॉप टॉप और जैकेट, युवतियों को पसंद आ रहा फ्यूजन लुक

Diwali Fashion Trends : दिवाली के पर्व पर युवतियों व महिलाओं के कपड़ों का नया लुक ट्रेड आ गया है। यह नया ट्रेड युवतियों को बहुत ही पंसद आ रहा है और 90 के दशक की साड़ी को स्कर्ट, क्रॉप टॉप और जैकेट का रुप दिया जा रहा है। नानी-दादी की अलमारी में सालों से संभालकर रखी बनारसी साड़ियां अब गर्ल्स के वार्डरोब में स्कर्ट, क्रॉप टॉप और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स बनकर जगह बना रही है।

पारंपरिक गोटा-पट्टी, जरी और सीक्वेंस की चमक को वेस्टर्न सिल्हूट के साथ जोड़कर तैयार किए जा रहे ये आउटफिट्स दिवाली पार्टी के फैशन को नया ट्विस्ट दे रहे है। 90 के दशक के रेट्रो फैशन की वापसी के बीच युवतियां इस बार रेडीमेड कपड़ों के बजाय अपनी पसंद और विरासत को मिलाकर तैयार किए गए कस्टमाइज्ड आउटफिट्स को तवज्जो दे रही है।

पुरानी साड़ी, नए जमाने का स्टाइल

फैशन डिजाइनर राधिका गुप्ता ने बताया कि इस बार युवतियां पुरानी साड़ियों को नए अंदाज में पहनने के लिए कई तरह के डिजाइन पसंद कर रही हैं। बनारसी और जरी वर्क वाली साड़ियों से तैयार की गई लॉन्ग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप, ऑफ-शोल्डर

फैब्रिक भी चमकदार ब्लाउज और कॉर्सेट टॉप की डिमांड है। वहीं, गौटा-पट्टी और सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियों से शॉर्ट स्कर्ट, जैकेट और को-ऑर्ड सेट तैयार किए जा रहे हैं। युवतियां साड़ी के पल्लू पर बने हैवी बॉर्डर को स्कर्ट के हेमलाइन में इस्तेमाल कर रही हैं।

फैब्रिक भी चमकदार

इस बार वेलवेट के शॉर्ट कुर्ते, एम्ब्रॉयडरी वाले को-ऑर्ड सेंट, फ्लेयर्ड स्कर्ट और शिमरी टॉप युवतियों की पसंद बन रहे हैं। सीक्वेंस वर्क, मेटैलिक शेड्स और गोटा-पट्टी की डिटेलिंग वाले आउटफिट्स पार्टी लुक को खास बना रहे हैं।

ज्वैलरी से फ्यूजन लुक

इन आउटफिट्स के साथ ज्वेलरी भी पारंपरिक अंदाज में कैरी की जा रही है। ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चांदबाली, कुंदन चोकर, पोल्की नेकलेस और चूड़ियों के साथ युवतियां अपने मॉडर्न लुक को ट्रेडिशनल टच दे रही हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर, एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित होगी सिटी