Evergreen Old Song: लता मंगेशकर की आवाज में 80 के दशक में बने ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' गाने की लोकप्रियता पिछले 4 दशकों से लंबे समय से लगातार बनी हुई है। यह सदाबहार गाना (evergreen song) पुराने दौर में बजते ही लोग झूमने लगते थे। पुनर्जन्म के रहस्य पर बनी फिल्म कुदरत के इस सुपरहिट पुराने हिंदी गाने (old superhit Hindi song) में लता मंगेशकर की सुरीली आवाज आज भी करोड़ों लोगों के कानों को सुकून दे रही है। आज के दौर में फुर्सत के पलों में दोपहर की चाय पीने के दौरान लोग इस गाने को सबसे ज्यादा सुनना पसंद करते हैं। लता मंगेशकर की जादुई आवाज के चलते यह गाना पिछले चार दशकों से अधिक समय से कालजयी (timeless Hindi song) बना हुआ है। आरडी बर्मन द्वारा तैयार की गई इस गाने की धुन कानों से होकर हिंदी संगीत को पसंद करने वाले लोगों के सीधे दिल में उतरती है।
‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' गाने में ड्रीम गर्ल ने अपनी खूबसूरती से जीत लिया था दिल
1981 में आई हिंदी फिल्म “कुदरत" के सदाबहार गाने ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' (old song) को राजेश खन्ना और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था। इस गाने में ड्रीम गर्ल ने अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना दिया था। 45 वर्ष बाद भी इस गाने को देखकर लोग पुराने दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते। हेमा मालिनी की कमाल की अदाकारी और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की सुरीली आवाज के चलते 45 वर्ष बाद भी यह गाना पुराना नहीं हुआ है। इस गाने में राजेश खन्ना के साथ हेमा मालिनी की जोड़ी को लोगों ने 80 के दशक में खूब पसंद किया था।
फ्लॉप फिल्म का सुपरहिट गाना माना जाता है ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया'
राजेश खन्ना और हेमा मालिनी के मुख्य किरदार से सजी 1981 में आई फिल्म “कुदरत" को 80 के दशक में दर्शकों का इतना प्यार नहीं मिला था। हालांकि, इस फिल्म का कालजयी गीत ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' (80's Hindi song) आज भी हिट बना हुआ है। यही कारण है कि राजेश खन्ना और ड्रीम गर्ल पर फिल्माए गए इस गाने को हिंदी संगीत प्रेमी फ्लॉप फिल्म का सुपरहिट गाना मानते हैं। इस सदाबहार गाने के दिल में उतर जाने वाले लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी जी द्वारा लिखे गए थे और संगीत आरडी बर्मन जी (RD Burman) ने तैयार किया था। इस गाने को आज भी 80 के दशक की खूबसूरत यादों में गिना जाता है।


