Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New four lane highway : राजस्थान में 2130 करोड़ से बनेगा 87 किमी लंबा नया फोरलेन हाईवे, एनएचएआई ने दी मंजूरी

New four lane highway : राजस्थान में 2130 करोड़ से बनेगा 87 किमी लंबा नया फोरलेन हाईवे, एनएचएआई ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने राजस्थान को फोरलेन नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की तरफ से इस नए प्रोजेक्ट के लिए 2130 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है और जोधपुर-पचपदरा तक फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। इस फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य को दो चरण में पूरा किया जाएगा। इसमें पहले चरण में जोधपुर से पटाऊ तक 67 किलोमीटर का विस्तार करके उसको फोरलेन बनाया जाएगा।

जबकि दूसरे चरण में पटाऊ से पचपदरा तक का 20 किलोमीटर का फोरलेन बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से 2130 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है। जहां पर पहले चरण के काम को पूरा करने के लिए 1800 करोड़ रुपये व दूसरे चरण के लिए 330 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। इस राशि से जहां हाईवे को फोरलेन किया जाएगा, वहीं इसके विस्तार के लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा, ताकि इस हाईवे पर अचछी सुविधा मिल सके।

इस परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा रिफाइनरी तक बेहतर कनेक्टिविटी देना है, ताकि कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आवाजाही के साथ पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए भी अहम है। वर्तमान में हाईवे पर भारी वाहनों और सामान्य यातायात का दबाव रहता है। फोरलेन बनने से ओवरटेकिंग के दौरान होने वाले हादसों की आशंका कम होगी। वाहनों को सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी और यात्रा का समय भी घटेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का आंकड़ों में पूरा प्लान

कुल प्रस्तावित लंबाई: 87 किलोमीटर।

कुल अनुमानित लागत: 2130 करोड़ रुपए।

पहला चरण: जोधपुर से पटाऊ, 67 किमी।

पहले चरण की लागत 1800 करोड़ रुपए।

दूसरा चरण: पटाऊ से पचपदरा, 20 किमी।

दूसरे बरण की प्रस्तावित लागत: 330 करोड़ रुपए।

भांडू और कल्याणपुर में बाइपास का प्रस्ताव।

इस जगह पर बाईपास का होगा निर्माण

परियोजना में भांडू और कल्याणपुर कस्बों के लिए बाइपास बनाने का भी प्रस्ताव है। इससे कस्बों के बाजारों में भारी वाहनों का दबाव कम होगा और स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी। अब दूसरे चरण का टेंडर जारी होने के साथ पूरी परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बपुई-जटलाव-मित्रपुरा मार्ग पर दिन-रात दौड़ रहे बजरी से भरे वाहन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल