Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

mandi bhav : चना, तुवर, उड़द और मूंग के बाजार में सुस्ती, मांग घटने से कारोबार प्रभावित

mandi bhav : चना, तुवर, उड़द और मूंग के बाजार में सुस्ती, मांग घटने से कारोबार प्रभावित

दलहन बाजार में सुस्ती का माहौल है। दालों के भाव में सुस्ती का मुख्य कारण मांग घट गई है और इसके चलते बाजार में कीमतों में कमी आ रही है। दालों में भी ग्राहकी कम रहने से मिलर्स जरूरत पूर्ति ही तुवर की खरीदी कर रही है। वहीं महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में सूखे के प्रकोप से उत्पादन घटने की आशंका को देखते हुए भारतीय आयातक विदेशों से तुवर का आयात्त बढ़ाने का जोरदार प्रयास कर रहे हैं।

इंडिया पल्सेस एंड ग्रेस एसोसिएशन के अनुसार चालू वर्ष के शुरुआती आठ महीनों में यानी जनवरी-अगस्त 2026 के दौरान देश में तुबर का आयात बढ़कर 6.25 लाख टन पर पहुंच गया जो पिछले साल की समान अवधि के आयात 4.34 लाख टन से 44 प्रतिशत ज्यादा है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 7350, ऑस्ट्रेलिया 7575, तुवर लेमन 9450 व उड़द एफएक्यू 9350 रुपए।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें

दलहनः चना कांटा 7500, विशाल 7400 से 7450, डंकी चना 6600 से 6700, काबुली डॉलर 9500 से 10500, रशियन 7500 से 7700, बिटकी 7300 से 7600, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 9100 से 9400, महाराष्ट्र लाल 9500 से 9800, कर्नाटक 9800 से 9900, निमाड़ी 7700 से 8900, मूंग बेस्ट गर्मी का 8200 से 8400, बोल्ड 8400 से 8600, मोगर 5500 से 7500, उड़द बोल्ड 9200 से 9500, उड़द गर्मी का 8500 से 9200, ग्रेविटी क्लीन 9500 से 9900, हल्का 4000 से 6000 रुपए क्विंटल।

दालेंः चना दाल 8900 से 9000, मीडियम 9200 से 9400, बोल्ड 9800 से 10000, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 9200 से 9300, फूल 10100 से 10200, बेस्ट तुवर दाल 12200 से 13600, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल मीडियम 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 11700 से 11800, बोल्ड 11900 से 12000, उड़द दाल मीडियम 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द मोगर 11800 से 12000, बोल्ड 12100 से 12300 रुपए।

गेहूं में मांग कम

इंदौर छावनी अनाज मंडी में गेहूं में लेवाली कमजोर रही। तिरूपति मक्का का भाव 2850 व सिमरन 2975 रुपए रहा। मिल क्वालिटी गेहूं 3000, लोकवन गेहूं 3100 से 3600, मालवराज 3200, पूर्णा 3100 से 3600, मक्का 2700 से 2750 रुपए क्विंटल बिकी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Special trains : भोपाल, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, त्योहारों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें