Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

DA Hike 2026 : सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का दो प्रतिशत डीए, अक्टूबर की सैलरी के साथ जुड़कर आएगा दस माह का एरियर

DA Hike 2026  सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का दो प्रतिशत डीए
DA Hike 2026 सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का दो प्रतिशत डीए

त्योहारी सीजन में महंगाई भत्ता यानी डीए की बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला लिया है। केरल सरकार द्वारा कर्मचारियों का डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

सरकार द्वारा इस डीए को एक जनवरी 2026 से लागू किया है। सरकार ने आदेश दिए है कि बढ़े हुए डीए को अक्टूबर माह के वेतन के साथ जोड़कर दिया जाए। ऐसे में अक्टूबर माह के वेतन के साथ दस माह का एरियर जुड़कर आएगा। त्योहारी सीजन में एक साथ दस माह का एरियर मिलने से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

सेवानिवृत कर्मचारियों को एक माह का इंतजार करना पड़ेगा

केरल सरकार द्वारा लागू किए गए डीए को लेकर आदेश जारी कर दिए है। इन आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर माह के वेतन के साथ दिया जाएगा। जबकि सेवानिवृत कर्मचारियों को एक माह का इंतजार करना पड़ेगा, उनका बढ़ा हुए डीए नवंबर माह की जारी होने वाली पेंशन के साथ दिया जाएगा।

एक साथ दस प्रतिशत बढ़ाया था डीए

केरल सरकार ने फरवरी 2026 को कर्मचारियों के डीए में अचानक ही बड़ी बढ़ोतरी की थी। जहां पर कर्मचारियों के डीए को एक साथ दस प्रतिशत बढ़ाया था। पहले केरल के कर्मचारियों को 25 प्रतिशत डीए मिलता था, लकिन फरवरी 2026 में उसको बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया था। अब सरकार ने दो प्रतिशत डीए बढ़ा दिया है। ऐसे में कर्मचारियों को अब 37 प्रतिशत डीए मिलेगा और यह दो प्रतिशत बढ़ा हुए डीए को एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

इन कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ेगा डीए

केरल सरकार द्वारा बढ़ाए गए डीए का लाभ राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारी और शिक्षक को मिलेगा। इसके अलावा एडेड स्कूलों, प्राइवेट कॉलेजों और पॉलीटेक्निक के कर्मचारी, फुल-टाइम कॉन्टिजेंट कर्मचारी और स्थानीय निकायों में काम करने वाले कर्मचारी,

इसके अलावा, राज्य सेवा के पेंशनर्स, फैमिली पेंशनर्स, एक्स-ग्रेशिया पेंशनर्स और एक्स-ग्रेशिया फैमिली पेंशनर्स को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा। जबकि पार्ट-टाइम शिक्षक, पार्ट-टाइम कॉन्टिजेंट कर्मचारी और री-एम्प्लॉयड पेंशनर्स को भी उनके वेतन के आधार पर यह बढ़ा हुआ डीए दिया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ईसान की जगह ऋतुराज को ओपनर उतरना गंभीर को पड़ा महंगा, पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई भारतीय टीम