Bhojpuri Star Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की फेमस स्टार अक्षरा सिंह श्रेया घोषाल की जादुई आवाज में बना रहे नए गाने में नजर आएंगी। श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) की आवाज में नया गाना ‘डिवोशनल' बनाया जा रहा है। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अभिनय करती हुई दिखाई देगी। गाने की शूटिंग आज जयपुर शहर में नेवटा स्थित मंदिर में की गई है। इस गाने की शूटिंग में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ जयपुर की मॉडल भी नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि श्रेया घोषाल की आवाज में बंद रहे नए गाने ‘डिवोशनल' के साथ जुड़ना उनके लिए हमेशा एक यादगार अनुभव रहेगा। ‘डिवोशनल' गाने (Devotional song) की शूटिंग आज नेवटा स्थित मंदिर और आसपास के क्षेत्र में हुई। इस धार्मिक गाने का निर्देशक अमन प्रजापत और प्रोड्यूसर सौरभ प्रजापत हैं।
अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘इधर आने का नहीं' 6 वर्षों से मचा रहा है धमाल
अक्षरा सिंह को असली पहचान भोजपुरी सिनेमा से ही मिली है। अक्षरा ने भोजपुरी सिनेमा में वीडियो सॉन्ग और फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। इनका 6 वर्ष पुराना ‘इधर आने का नहीं' टाइटल से बना भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) आज भी कमल मचा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 546 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में अभिनय और आवाज दोनों अक्षरा सिंह की है। अक्षरा ने पवन सिंह और खेसारी लाल के साथ भोजपुरी भाषा में कई सुपरहिट गानों (Bhojpuri superhit song) और फिल्मों में काम किया है। अब अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोजपुरी के साथ हिंदी सिनेमा में भी काम करने लगी है।
अक्षरा सिंह पहले भी कर चुके हैं जयपुर में शूटिंग
धार्मिक गाने ‘डिवोशनल' की शूटिंग को लेकर जयपुर को पहुंची अक्षरा सिंह ने 2010 में सत्यमेव जयते फिल्म से अभिनय की शुरुआत की थी। जयपुर शहर के नेवटा स्थित मंदिर में शूटिंग के दौरान अक्षरा सिंह ने बताया कि वह पहले भी जयपुर में गानों की शूटिंग कर चुकी है। लेकिन इस बार दिवाली के अवसर पर भक्ति गीत से जुड़ना उनके लिए खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि दिवाली के मौके पर भगवान राम के गीत से जुड़ने के कारण इस बार मेरी दीवाली अच्छी रहने वाली है।


