Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायती राज चुनाव: एसपी व कलेक्टर ने मंगलाना में मतदान केंद्रों का लिया जायजा

डीडवाना में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के दौरान एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान और कलेक्टर अवधेश मीना ने मंगलाना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची।

डीडवाना में पंचायती राज चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते अधिकारी
डीडवाना के मंगलाना में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक।

डीडवाना(लोकेश अग्रवाल)। पंचायती राज चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी रही। तीसरे चरण में परबतसर, नावां शहर, पीलवा, मकराना तथा इटावा बामणिया (गच्छीपुरा) पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। ​चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान तथा जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने संयुक्त रूप से परबतसर पंचायत समिति क्षेत्र के मंगलाना का दौरा किया।
​दौरे के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील व सामान्य मतदान केंद्रों का गहनता से निरीक्षण किया। एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा इंतज़ामों की पूरी जानकारी ली तथा मतदान केंद्रों पर कड़ी सतर्कता बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। ​इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित चुनावी अधिकारियों से मतदान की प्रगति और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और क्षेत्र में पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाए।
​

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

डीडवाना-कुचामन में पंचायत चुनाव के लिए हुआ मतदान, पर्यवेक्षक ने केंद्रों का लिया जायजा