IND-NZ Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में आज भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने आज 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 260 के टारगेट का पीछा करते हुए 172 रन बनाए। भारतीय टीम को आज ईडन पार्क के मैदान में 87 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज आज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेकब डफी के सामने पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए। जेकब डफी ने आज के मैच में 4 ओवर में 23 रन खर्च कर चार बड़ी सफलताएं हासिल की।
न्यूजीलैंड टीम की तरफ से जेकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन और तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन को शिकार बनाया। इसके बाद नमन धीर और हर्षदीप सिंह भी डफी का शिकार बने। मैथ्यू फिशर ने 27 रन पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा एडम मिल्ने ने श्रेयस अय्यर को 22 रन पर क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम की बल्लेबाजी के ऊपरी क्रम को ध्वस्त कर दिया।
भारतीय टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने आज किया पूरी तरह से निराश
भारतीय टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने आज पूरी तरह से निराश किया। आज के मैच में इशान किशन तीन गेंद पर बिना रन बनाए जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। वहीं दूसरी तरफ ओपनर संजू सैमसन भी दो गेंदों पर चार रन बना कर आउट हो गए हैं। इसके अलावा 27 रन पर अभिषेक शर्मा और 22 रन पर श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद भारतीय टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई। तिलक वर्मा ने आज सबसे अधिक 35 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने आज भारत को 87 रनों की करारी हार दी।
ग्लेन फिलिप्स ने बनाया शानदार शतक
न्यूजीलैंड ने भारत को आज 260 रन का पहाड़ जैसा विशाल टारगेट दिया है। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की तरफ से आज ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 107 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली।


