
दिल्ली-गुरुग्राम को यह एलिवेटेड रोड दिलाएगा जाम से मुक्ति, अगले महीने शुरू होगा काम
जब भी देश में बड़े और लंबे जाम की बात आती है तो हमारे सामने दिल्ली-गुरुग्राम बॉडर की तस्वीर उभर आती है। अब यहां जाम से मुक्ति मिलने की योजना शुरू हो गई है। इसके तहत यहां पर साइबर हब और उद्योग विहार से लेकर सरहौल बॉर्डर तक खास प्रबंध किए जा रहे हैं।













