Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Special Train : हरियाणा, पंजाब से बिहार, बंगाल जाने वालों के लिए खुशखबरी, 5 नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

Special Train : हरियाणा, पंजाब से बिहार, बंगाल जाने वालों के लिए खुशखबरी, 5 नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

हरियाणा व पंजाब से बिहार व बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे विभाग ने नई खुशी दी है। इस रुट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग ने दिवाली व छठ पर्व को देखते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए पांच विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। इन पांच स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद बिहार व बंगाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इनमें लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए चार विशेष ट्रेनें शामिल हैं। सरहिंद से सहरसा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा। रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार लुधियाना-सहरसा स्पेशल ट्रेन नंबर 04656 छह, नौ और 11 नवंबर को लुधियाना से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04655 सहरसा से आठ, 11 और 13 नवंबर को चलेगी।

इसी तरह लुधियाना-दरभंगा स्पेशल ट्रेन नंबर 04662 सात, 10 और 11 नवंबर को लुधियाना से चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04661 दरभंगा से आठ, 11 और 12 नवंबर को रवाना होगी। लुधियाना-गया स्पेशल ट्रेन नंबर 04664 का संचालन 12 नवंबर को लुधियाना से होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 04663 गया से 13 नवंबर को चलेगी।

लुधियाना-कोलकाता स्पेशल ट्रेन नंबर 04666 छह नवंबर को लुधियाना से रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 04665 सात नवंबर को कोलकाता से चलेगी। सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर 04528 सरहिंद से पांच, नौ और 12 नवंबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04527 सहरसा से छह, 10 और 13 नवंबर को रवाना होगी। त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की

नियमित ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से सीटों की उपलब्धता प्रभावित होती है। विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख और समय की पुष्टि करने की सलाह दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Udaipur News : राजस्थान के उदयपुर में बड़ा ट्रैफिक बदलाव, दिन में इन वाहनों की एंट्री बैन, टूरिस्ट बसों को राहत