Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, सरकार ने दिया दिवाली पर बड़ा गिफ्ट

लंबे समय से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार ने दिवाली का तोहफा दे दिया है। केंद्रीय सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में वृद्धि की घोषणा कर दी है।

DA HIKE
DA HIKE

Dearness Allowance Hike: लंबे समय से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार ने दिवाली का तोहफा दे दिया है। केंद्रीय सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में वृद्धि की घोषणा कर दी है। इसमें 3 प्रतिशत का इजाफा करने को मंजूरी मिली है। इससे देश भर के 1.16 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा।

हालांकि कर्मचारियों की ओर से उम्मीद लगाई जा रही थी कि महंगाई भत्ते में कम से कम 4 प्रतिशत की वृद्धि होगी, लेकिन सरकार ने 3% DA बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे लेवल 1 के कर्मचारियों को करीब 540 रुपये का लाभ होगा। यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका वर्तमान में डीए 11,340 रुपये है। हालांकि त्योहारी सीजन में लाभ यह होगा कि कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भी दिा जाएगा। इससे एकमुश्त राशि कर्मचारियों के खाते में आ जाएगी।

क्योंकि सरकार साल में 2 बार महंगाई के आधार पर डीए और डीआर की समीक्षा करती है। इसमें जनवरी से और जुलाई में समीक्षा की व्यवस्था रहती है। इस बार जुलाई से अभी तक सरकार ने DA और DR में कोई बदलाव नहीं किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेखावाटी विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला