एमपी सरकार ने मंगलवार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें सरकार द्वारा आईएएस व आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 5 आईएएस और 4 आईपीएस शामिल है। एमपी के मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश में सागर और देवास जिले के कलेक्टरों के साथ-साथ एसपी का भी तबादला कर दिया है।
सरकार द्वारा तबादला लिस्ट के अनुसार सागर जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल का तबादला करके उनको मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम भोपाल में प्रबंध संचालक के तौर पर कार्यरत किया है। इसी तरह देवास कलेक्टर ऋतुराज का तबादला करके उनकी जगह पर नेहा मीना को देवास जिले की कमान सौंपी गई है। तबादला के के साथ सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से ज्वाइन करने के आदेश दिए है।
एमपी में इन अधिकारियों का किया तबादला
प्रतिभा पाल (IAS, 2012 बैच) : कलेक्टर जिला सागर से तबादला करके प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल लगाया गया।
नेहा मीना (IAS, 2014 बैच) : कलेक्टर सिवनी से तबादला करके उनको कलेक्टर देवास लगाया गया है।
दिलीप कुमार यादव (IAS, 2014 बैच) : प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम भोपाल तबादला करके उनको सागर जिले का कलेक्टर लगाया गया है।
ऋतुराज (IAS, 2015 बैच) : कलेक्टर देवास से तबादला करके उनको उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग लगाया गया।
अंजू अरुण कुमार (IAS, 2017 बैच): उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से तबादला करके उनको कलेक्टर सिवनी लगाया गया है।
एमपी में इन IPS अधिकारियों के भी तबादले
गृह विभाग ने चार IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें सागर और देवास के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।
अनुराग सुजानिया (IPS, 2014 बैच): पुलिस अधीक्षक, सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
संजीव कुमार सिन्हा (IPS, 2016 बैच): सेनानी, 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, सागर।
पुनीत गेहलोत (IPS, 2017 बैच): पुलिस अधीक्षक, देवास से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
आदित्य मिश्रा (IPS, 2018 बैच): पुलिस अधीक्षक, बालाघाट से पुलिस अधीक्षक, देवास।


