Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

DA Hike 2026 : सरकार ने खोला कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए खजाना, वर्ष 2026 में डीए में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 10 माह का एरियर भी

पिछले आठ माह में राज्य सरकार 12 प्रतिशत कर्मचारियों का डीए बढ़ा चुकी है। केरल सरकार इस साल में अब तक 12 प्रतिशत कर्मचारियों की डीए में बढ़ोतरी कर चुकी है। केरल सरकार ने फरवरी 2026 में एक साथ 10 प्रतिशत कर्मचारियों का डीए बढ़ाया था।

DA Hike 2026  सरकार ने खोला कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए खजाना
DA Hike 2026 सरकार ने खोला कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए खजाना

देशभर के कर्मचारी आठवें वेतन आयोग को लागू होने का इंतजार कर रहे है, लेकिन वर्ष 2026 में कई राज्यों द्वारा डीए की बढ़ोतरी नहीं की, वहीं केंद्र सरकार द्वारा अब तक डीए में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की है, जबकि जुलाई 2026 से डीए फिलहाल इंतजार कर रहे है। लेकिन देश के एक राज्य की सरकार ने कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए खजाना खोला हुआ है।

जहां पर पिछले आठ माह में राज्य सरकार 12 प्रतिशत कर्मचारियों का डीए बढ़ा चुकी है। केरल सरकार इस साल में अब तक 12 प्रतिशत कर्मचारियों की डीए में बढ़ोतरी कर चुकी है। केरल सरकार ने फरवरी 2026 में एक साथ 10 प्रतिशत कर्मचारियों का डीए बढ़ाया था। उसके बाद कर्मचारियों को अंदेशा था कि इस साल त्योहारी सीजन में उनका डीए नहीं बढ़ेगा, लेकिन केरल सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 2 प्रतिशत डीए को बढ़ा दिया है।

केरल सरकार ने डीए बढ़ाया ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों को दस माह का एरियर देने की भी घोषणा की है। अब केरल के लाखों कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन के साथ बढ़ा हुआ डीए मिलेगा और कर्मचारियों के खातों में दस माह का दो प्रतिशत एरियर भी उनके खातों में आएगा।

1 जनवरी 2026 से लागू किया डीए

केरल सरकार ने जहां वर्ष 2026 में अब तक 12 प्रतिशत डीए बढ़ा चुकी है, वहीं अब बढ़ाए गए दो प्रतिशत एरियर को एक जनवरी 2026 से लागू करने के आदेश दिए है। ऐसे में कर्मचारियों को दस माह का एरियर मिलने वाला है। ऐसे में कर्मचारियों के त्योहार पर होने वाले खर्च की टेंशन को ही खत्म कर दिया है।

केरल के कर्मचारियों का कई साल से नहीं मिला था डीए

केरल में लंबे समय से वामदलों की सरकार थी, लेकिन उस सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए में बहुत कम ही बढ़ोतरी की थी। जहां केंद्रीय कर्मचारी 60 प्रतिशत डीए ले रहे है, वहीं केरल में फरवरी 2026 तक कर्मचारियों को केवल 25 प्रतिशत ही डीए मिलता था, लेकिन इसके बाद केरल में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सरकार ने कर्मचारियों पर मेहरबान हो गई।

जहां पर सरकार बनते ही कर्मचारियों के डीए में एक साथ 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। इसके बाद केरल के कर्मचारियों को 35 प्रतिशत डीए हो गया था, लेकिन अब फिर से दो प्रतिशत बढ़ाने के बाद केरल के कर्मचारियों को 37 प्रतिशत ही डीए मिलता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर के ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, दो ट्रेनों में बढ़ेंगे सेकंड एसी के स्थायी कोच