New Expressway : बिहार के नौ जिलों को नए एक्सप्रेसवे के माध्यम से सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलने वाली है। 282 किलोमीटर लंबे नया एक्सप्रेसवे से नौ जिलों का सफर आरामदेय हो जाएगा। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। यह बिहार का पहला ग्रीनफील्ड नेशनल एक्सप्रेसवे है, जो सीमांचल और कोसी इलाका सीधा राजधानी पटना से जुड़ जाएगा। यह हाईवे कुल 9 जिलों को कवर करेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार इसका लगभग प्लान पूरा हो चुका है। इस राष्ट्रीय हाइवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI द्वारा तैयार किया जाएगा।
पटना से पूर्णिया का सफर रह जाएगा तीन घंटे
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद सफर जहां आरामदेय हो जाएगा। पटना से पूर्णिया की दूरी लगभग 282 किलोमीटर है और फिलहाल सफर करने में 8 से नौ घंटे लगते है, लेकिन पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के बनने के बाद तीन घंटे में ही सफर तय हो जाएगा। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे छह लेन होगा और इस पर वाहन बिना जाम के सफर कर सकेंगे। जहां पर वाहन इस एक्सप्रेस वे पर 100 से 120 की स्पीड से चलेंगे। इस हाईवे की मदद से यात्रियों के सीधे 5 से 6 घंटे बचेंगे।
इन जिलों से होकर निकलेगा नया एक्सप्रेसवे
सारण (दिघवारा से शुरू होगा)
वैशाली
समस्तीपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
मधुबनी
सहरसा
मधेपुरा
पूर्णिया
20 से ज्यादा पुलों का होगा निर्माण
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे की शुरुआत सारण जिले के दिघवारा में हाजीपुर-छपरा रोड NH-31 से होगी। इसके बाद इन जेपी सेतु या प्रस्तावित नए पुलों के माध्यम से इस पॉइंट से जुड़ सकेंगे। 9 जिलों में 282 किलोमीटर लंबे इस हाईवे का पूर्णिया जिले के माथुर डगरुआ पॉइंट पर खत्म होगा। इस हाईवे पर करीब 20 पुल बनाए जाएंगे। इससे बीच में आने वाले शहरों के जाम से नहीं फंसाना होगा।


