दिल्ली मेट्रों का मेगा विस्तार की रुपरेखा तैयार हो चुकी है। डीडीए की 11वीं बैठक में मास्टर प्लान फार दिल्ली की बैठक में मेट्रों के विस्तार की योजना बनाई है। इसमें दिल्ली के 16 रुट का विस्तार करने की योजना बनाई है। इससे 279 किलोमीटर नई मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाएगा। इस मेट्रो विस्तार के बाद हरियाणा, यूपी के कई जिलों की सीमा तक मेट्रो की कनेक्टिविटी हो जाएगी और इन राज्यों में भी भविष्य में मेट्रो विस्तार की संभावनाएं बढ़ेगी।
इसमें नरेला, बवाना, रोहिणी-द्वारका, नजफगढ़, करावलनगर, मीठापुर जैसे दूरदराज के क्षेत्र में मेट्रो विस्तार करने की योजना बनाई है। इससे जहां नरेला, बवाना जैसे जिले हरियाणा के साथ मिलेंगे और इस क्षेत्र में नई मेट्रो लाइन बिछने के बाद हरियाणा में विस्तार की संभावनाएं बढ़ेगी। डीडीए की बैठक में इन रुट के विस्तार की मुहर लग चुकी है।
279 किमी का नया मेट्रो ट्रैक बनाने पर मोहर
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक से प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए मेट्रो की विस्तार की योजना बनाई है। फिलहाल दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 416 किलोमीटर है, लेकिन अब इसका विस्तार करके 695 किलोमीटर करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में 16 लाइनों का 279 किमी का नया मेट्रो ट्रैक बनेगा। इससे दिल्ली एनसीआर में आने वाले दूसरे शहरों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में हाईस्पीड कनेक्टिविटी के लिए नमो भारत ट्रेन के नेटवर्क को 82 किमी से बढ़ाकर 383 किमी करने की तैयारी है। इस योजना का सीधे तौर पर हरियाणा व राजस्थान, यूपी को मिलने वाला है।
इस प्रकार किया जाएगा नए कारिडोर का विस्तार
दिल्ली मेट्रो के 416 किलोमीटर के कॉरिडोर को बढ़ाकर 695 किलोमीटर करने के लिए प्लान के हिसाब से किया जाएगा। फेज 4 के चार नए चरणों और नए फेज (फेज 5A और 5B) को जोड़ा जाएगा। इसमें गोल्डन लाइन, पिंक लाइन, रेड लाइन मेट्रो का विस्तार और रिंग मेट्रो की कनेक्टिविटी शामिल है।
ढांसा-नजफगढ़ मेट्रो रूट का होगा विस्तार
डीडीए की बैठक में फैसला लिया गया कि ढांसा बस स्टैंड से ग्रामीण बेल्ट और कीर्ति नगर से द्वारका, बामनौली मेट्रो कॉरिडोर आएगा. इसमें नजफगढ़, मित्राऊं, ढांसा, टिकरी कलां और छावला भी आएंगे।


