Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

School holiday : नवंबर में स्कूलों की छुट्टियों की रहेगी भरमार, दिवाली, भैया दूज और छठ के साथ मिलेंगी लगातार छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

School holiday : नवंबर में स्कूलों की छुट्टियों की रहेगी भरमार, दिवाली, भैया दूज और छठ के साथ मिलेंगी लगातार छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

नवंबर माह स्कूल व कालेजों की छुट्टियों के नाम रहेगा। त्योहरी सीजन में छुट्टियों की लंबी चौड़ी लिस्ट है और ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र इन छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकेंगे। कई राज्यों में तो नवंबर माह में 10 से 11 दिन की लगातार छुट्टियां हो सकती है। नवंबर माह में दिवाली, भैया दूज और छठ, विश्वकर्मा जयंती सहित कई महत्वपूर्ण दिन आने वाले है, जहां पर इनकी तो छुट्टी होगी ही, वहीं कई में बीच में शनिवार व रविवार आने के कारण लंबी छुट्टी होने का लाभ उठा सकते है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि केवल स्कूल व कालेजों के छात्र ही छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे, नवंबर में माह में काफी ऐसी छुट्टी है जिसमें सभी सरकारी कार्यालय ही बंद रहेंगे। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को भी नवंबर माह में आराम कर सकेंगे। इसमें हरियाणा सहित कई राज्यों में दिवाली पर लगातार तीन दिन तक स्कूल व सरकारी कार्यालय की छुट्टी होने वाली है।

नवंबर माह में आने वाली महत्वपूर्ण छुट्टियां

नवंबर माह में कई त्योहार आने वाले है, इसके अलावा कई जयंती व रविवार भी है। ऐसे में कई राज्यों में जयंतियों पर छुट्टी के लिए अलग-अलग निर्णय लिया गया है। आपकों बता दे कि नवंबर माह की शुरुआत ही छुट्टी से होने वाली है। 1

1 नवंबर 2026 रविवार होगा, वहीं हरियाणा में हरियाणा दिवस की छुट्टी भी रहेगी

8 नवंबर 2026 (रविवार): दीपावली

9 नवंबर 2026 (सोमवार): गोवर्धन पूजा (देश के कई राज्यों में )

11 नवंबर 2026 (बुधवार): भैया दूज (कई राज्यों में)

15 नवंबर 2026 (रविवार): छठ पूजा पर्व (कई राज्यों में)

16 नवंबर 2026 (सोमवार): वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस (उत्तर प्रदेश में)

22 नवंबर 2026: रविवार का अवकाश

24 नवंबर 2026 (मंगलवार): गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / गुरु तेग बहादुर शहीद

29 नवंबर 2026: रविवार का अवकाश

हरियाणा में लगातार तीन दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी

हरियाणा में नवंबर माह में 11 दिन की स्कूल व सरकारी कार्यालयों की छुट्टी रहने वाली है। इसमें लगातार तीन दिन तक दिवाली की छुट्टी रहेगी। इसमें सात नवंबर से छुट्टी की शुरुआत होगी और 8 नवंबर को दिवली व 9 नवंबर को विश्वकर्मा दिवस होने के कारण छुट्टी रहेगी।

यूपी में लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी

नवंबर माह में यूपी के स्कूली छात्रों को लगातार तीन दिन छुट्टी का मौका मिलने वाला है। यूपी में 8 नवंबर को दिवाली से छुट्टी की शुरुआत होगी और 11 नवंबर तक लगातार छुट्टी रहेगी। इसमें दिवाली के साथ ही भैया दूज, गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी।

महाराष्ट्र के स्कूलों में लगातार 16 दिन की छुट्टी

महाराष्ट्र सरकार ने त्योहारी सीजन में स्कूलों की लंबी छुट्टी की घोषणा की है। महाराष्ट्र में दो नवंबर से छुट्टी की शुरुआत हो जाएगी, हालांकि एक नवंबर को रविवार है। ऐसे में महाराष्ट्र में छुट्टियों का सिलसिला 1 नवंबर से होगा जाएगा और यह 14 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगी। 15 को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। इसके बाद स्कूल 16 नवंबर को खुलेंगे। ऐसे में महाराष्ट्र के छात्रों को लगातार 16 दिन का अवकाश मिलने वाला है।

राजस्थान में स्कूलों की लंबी छुट्टी का प्लान, संशय बरकरार

महाराष्ट्र की तरह राजस्थान में भी स्कूलों की लंबी छुट्टी हो सकती है। दिवाली पर्व को देखते हुए 4 नवंबर से 15 नवंबर तक छुट्टी हो सकती है। लेकिन फिलहाल फाइनल नहीं है कि कितने दिन की छुट्टी की जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने स्कूल से जानकारी अवश्य ले लें।

हिमाचल में लगातार पांच दिन रहेगी छुट्टी

हिमाचल प्रदेश के स्कूली छात्रों को लंबी छुट्टी का मौका मिलने वाला है। वहां पर 6 नवंबर से लेकर 10 नवंबर 2026 तक छुट्टियां रहेंगी। स्टूडेंट्स और अविभावक इसी को ध्यान में रखकर अपने प्लान बना सकते हैं।

छात्रों एवं अविभावकों को सलाह दी जाती है कि राज्य के अनुसार छुट्टियां कम या ज्यादा हो सकती हैं। ऐसे में छुट्टियों की ऑफिशियल जानकारी के लिए एक बार स्कूल से संपर्क करके भी पूरी जानकारी हासिल कर लें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Women Success Story: दीक्षा वोहरा ने गांव से निकल कर तय किया लेफ्टिनेंट बनने का सफर, पिता से मिला देशसेवा का जज्बा