Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Likhkar online Booking: दिल्ली में अब घर बैठे-बैठे कर सकेंगे शराब की ऑनलाइन बुकिंग, देखें पूरी प्रक्रिया

योजना के तहत सरकार ने तय किया है कि 25 साल या इससे अधिक उम्र का व्यक्ति शराब की बुकिंग कर सकता है। इसके तहत एक व्यक्ति को अधिकत्म 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। फिलहाल यह सुविधा दिल्ली में उन 700 से अधिक दुकानों पर है, जो DSIIDC द्वारा संचालित की जा रही है।

Likhkar online Booking
Likhkar online Booking

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब बिक्री को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब शराब की बुकिंग ऑनलाइन करवाई जा सकती है। यह सुविधा दिल्ली के लोगों के लिए शुरू हो चुकी है। यानी अब घर बैठे ही शराब की बुकिंग की जा सकती है।हालांकि अभी तक इस योजना के तहत शराब की डिलीवरी घर पर करने की सुविधा शुरू नहीं की गई है। यानी ऑनलाइन बुकिंग करवा कर शराब दुकान से ही लेनी होगी। इसको लेकर दिल्ली सरकार के दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम द्वारा मोबाइल ऐप शुरू किया गया है। इससे शराब की ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है। इसके बाद शराब की डिलीवरी रिटेल दुकानों से ही लेनी होगी।

इसको लेकर दिल्ली सरकार के एक अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करवा कर भुगतान हो जाएगा। इसके बाद निर्धारित शराब 48 घंटे के अंदर दुकान से ली जा सकती है। यह बुकिंग इसी ऐप के माध्यम से होगी। साथ ही शराब की बुकिंग होने पर यह शराब वापस नहीं की जा सकती। यानी उपभोक्ता इसकी डिलीवरी ही ले सकता है। हालांकि ऑर्डर को रद्द करने की सुविधा रहेगी।

9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर बुकिंग का ऑपशन

इस योजना के तहत सरकार ने तय किया है कि 25 साल या इससे अधिक उम्र का व्यक्ति शराब की बुकिंग कर सकता है। इसके तहत एक व्यक्ति को अधिकत्म 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। फिलहाल यह सुविधा दिल्ली में उन 700 से अधिक दुकानों पर है, जो DSIIDC द्वारा संचालित की जा रही है।

ऐसे होगी बुकिंग

ऑलाइन शराब की बुकिंग दिल्ली सरकार की मोबाइल ऐप से की जाएगी। यहां पर ग्राहकों के लिए ब्रांड देखने की सुविधा रहेगी। इसके बाद उस DSIIDC दुकान का चयन करना होगा, जिससे वे शराब लेना चाहते हैं। सरकार का मानना है कि इससे दुकानों पर भीड़ कम होगी। साथ ही दुकान के पेमेंट काउंटर पर भी दबाव कम हो जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

दीपावली से पहले सवाई माधोपुर की सड़कों पर पसरा अंधेरा, नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल