Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जोधपुर मंडल की कई ट्रेनें रहेगी प्रभावित, जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

जोधपुर मंडल की कई ट्रेनें रहेगी प्रभावित, जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

Train route change : जोधपुर मंडल के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। लुनी-समदड़ी रेलखंड के सतलाना स्टेशन पर सबवे और पुल संख्या 4 के निर्माण कार्य के चलते पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने वाला है। ऐसे में ट्रेन में सफर करने की सोच रहे है तो पहले रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेनों का शेड्यूल देख ले, क्योंकि रेलवे विभाग ने कुछ ट्रेनों को रद कर दिया, जबकि कुछ को बदले हुए रुट पर चलाने का फैसला लिया है।

जालोर होकर संचालित जैसलमेर-साबरमती जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते 27 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत इन तीनों तिथियों में ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस वाया जालोर भी भगत की कोठी से समदड़ी के बीच नहीं चलेगी।

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

निर्माण कार्य के चलते ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस 27 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को निर्धारित लूनी-भीलड़ी-महेसाना मार्ग के बजाय लूनी-मारवाड़ जंक्शन-महेसाना मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड और पालनपुर स्टेशनों पर रहेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस भी इन तिथियों में निर्धारित महेसाना-भीलड़ी-लूनी मार्ग के बजाय महेसाना-मारवाड़ जंक्शन लुनी मार्ग से चलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

लालसोट-दौसा मेगा हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक में लगी आग और युवक गंभीर रूप से घायल