Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अब गाड़ियों में पेट्रोल की जगह 100 प्रतिशत डलेगा एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल, केंद्र सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

अब गाड़ियों में पेट्रोल की जगह 100 प्रतिशत डलेगा एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल, केंद्र सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

New Gazette Notification : देश में अब पेट्रोल की जगह पर गाड़ियों में 100 एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल डाला जाएगा और इसी से गाड़ियों का संचालन होगा। हालांकि शुरुआत में पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण करने पर देशभर में विरोध हुआ था, लेकिन अब थोड़ा शांत हो गया। इसी बीच में केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया कि अब गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पर 100 प्रतिशत एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल डाला जाएगा। ऐसा नहीं है कि फिलहाल चल रही गाड़ियों में ही 100 प्रतिशत एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल डाला जाएगा, बल्कि इस फ्यूल का प्रयोग उन स्पेशल व्हीकल्स में ही किया जाएगा जो इसी तरह के डिजाइन और सर्टिफाइड किए गए हों।

कंपनियां E100 कारों को लांच करने वाली

देश में गाड़ी कंपनियों द्वारा 100 प्रतिशत एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल से चलने वाली कारों का डिजाइन किया जा रहा है। फिलहाल कंपनियों द्वारा मार्केट में इस गाड़ियों को लांच नहीं किया है, लेकिन इससे पहले ही केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल का प्रयोग करने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे में 100 प्रतिशत एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल की मंजूरी मिलने के बाद देश में जल्द ही नई कार लांच हो जाएगी, जो 100 प्रतिशत एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल से चलेगी।

पेट्रोल पंपों पर E85 फ्यूल के साथ अब E100 भी मिलेगा

केंद्र सरकार द्वारा 100 प्रतिशत एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल की मंजूरी देने के साथ ही पेट्रोल पंपों पर इसको लाने की तैयारी शुरू कर दी है। जहां पर E85 फ्यूल के साथ अब E100 भी पेट्रोल पंपों पर मिलना शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव करते हुए 100% एथेनॉल यानी E100 फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दी है।

मक्का व गन्ना से तैयार होगा E100 फ्यूल

केंद्र सरकार द्वारा E100 फ्यूल को मंजूरी मिलने के बाद सवाल उठता है तो इसको तैयार कैसे किया जाएगा। एथेनॉल मुख्य रूप से पौधों और बायोलॉजिकल सोर्स जैसे गन्ना और मक्का से तैयार किया जाने वाला एक बायोफ्यूल है। इसमें पेट्रोल की मिलावट नहीं होती। फिलहाल E20 पेट्रोल या सामान्य पेट्रोल पर चलने वाली गाड़ियां E85 या E100 फ्यूल पर नहीं चल सकती हैं। E85 और E100 फ्यूल का इस्तेमाल सिर्फ उन्हीं गाड़ियों में हो सकता है जो इसके लिए खास तौर पर डिजाइन और सर्टिफाइड की गई हों।

अब गाड़ियों में पेट्रोल की जगह 100 प्रतिशत डलेगा एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल, केंद्र सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में 4 लाख नौकरियों के लक्ष्य की ओर सरकार, 45645 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति