Jewar Airport: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जेवर एयरपोर्ट की रोड से कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 130 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क बनने के बाद जेवर एयरपोर्ट एक या दो नहीं बल्कि चार एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्ट हो जाएगा। एनएचएआई द्वारा
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 130 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चार एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्ट हो जाएगा। यह सड़क रोड के रास्ते देश के अलग-अलग राज्यों से जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पलवल-खुर्जा एक्सप्रेसवे के रास्ते गाजियाबाद को भी सीधे जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगी।
130 मीटर चौड़ी सड़क से इन एक्सप्रेसवे की जेवर एयरपोर्ट से करेगी कनेक्टिविटी मजबूत
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन 130 मीटर चौड़ी सड़क बनने के बाद जेवर एयरपोर्ट की यमुना लिंक एक्सप्रेसवे, यमुना सिटी की एनएच-24, यमुना और पलवल-खुर्जा एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। यह सड़क नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्लीज बनाई जाएगी। ऐसे में आसपास के जिलों में विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा यह सड़क युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर उत्पन्न करेगी।
औद्योगिक दृष्टि से भी इस सड़क को काफी अहम माना जा रहा है। यीडा के अधिकारी ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य एनएचएआई को दिया गया है। वर्तमान में 130 मीटर चौड़ी सड़क ग्रेटर नोएडा के सिरसा से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति तक बनाई जा चुकी है। यमुना सिटी में यह सड़क एयरपोर्ट से आगे पलवल-खुर्जा एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी करेगी।
इसके अलावा सड़क के निर्माण से आगरा, मथुरा, अलीगढ़ से आने वाले वाहनों को परी चौक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यीडा क्षेत्र में 130 मीटर चौड़ी सड़क की लंबाई करीब 29 किलोमीटर रखी गई है। इसके लिए और दोबारा एकड़ भूमि की खरीद की जाएगी। महाप्रबंधक परियोजना, राजेंद्र भाटी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से लोगों का सफर तो आसान होने के साथ जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी मजबूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क विकास के क्षेत्र में भी मील का पत्थर साबित होगी।


