Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New Air Service : अब कुल्लू की वादियां होंगी ओर करीब, हिसार-जयपुर से शुरू हुई नई हवाई सेवा

New Air Service : अब कुल्लू की वादियां होंगी ओर करीब, हिसार-जयपुर से शुरू हुई नई हवाई सेवा

अब हरियाणा व राजस्थन के लोगों का हिमाचल की वादियों का सफर आसान हो गया है। एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड ने हिसार व जयपुर एयरपोर्ट से कुल्लू के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की है। एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड ने 25 अक्टूबर से हिसार एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल लागू कर दिया है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, कुल्लू और अयोध्या के लिए अलग-अलग दिनों में उड़ानों का संचालन किया जाएगा। अब हिसार हवाई सेवा से कुल्लू से जुड़ेगा। यात्री जयपुर होते हुए कुल्लू जा सकेंगे। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सोमवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हवाई सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए सुबह 8 बजे उड़ान रवाना होगी, जो सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद चंडीगढ़ से हिसार के लिए सुबह 9:25 बजे उड़ान होगी, जो 10:15 बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सुबह 10:40 बजे और चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सुबह 11:50 बजे उड़ान निर्धारित की गई है।

वीरवार और शनिवार को दिल्ली जयपुर-कुल्लू मार्ग पर उड़ानों का संचालन होगा। दिल्ली से जयपुर के लिए सुबह 8 बजे उड़ान रवाना होगी। जयपुर से कुल्लू के लिए सुबह 9:30 बजे, कुल्लू से जयपुर के लिए सुबह 11:35 बजे और जयपुर से हिसार के लिए दोपहर 1:45 बजे उड़ान निर्धारित है। हिसार से जयपुर के लिए दोपहर 3:10 बजे और जयपुर से दिल्ली के लिए शाम 4:55 बजे विमान रवाना होगा। शुक्रवार को दिल्ली-चंडीगढ़-हिसार-अयोध्या मार्ग पर उड़ानों का संचालन होगा।

दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए सुबह 10 बजे, चंडीगढ़ से हिसार के लिए सुबह 11:30 बजे और हिसार से अयोध्या के लिए दोपहर 12:45 बजे उड़ान निर्धारित है। अयोध्या से हिसार के लिए दोपहर 3:10 बजे विमान रवाना होगा। इसके बाद हिसार से चंडीगढ़ के लिए शाम 5:30 बजे और चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए शाम 6:55 बजे उड़ान होगी।

रविवार को दिल्ली से हिसार के लिए सुबह 10 बजे उड़ान निर्धारित की गई है, जो सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद हिसार से अयोध्या के लिए सुबह 11:20 बजे और अयोध्या से हिसार के लिए दोपहर 1:45 बजे उड़ान होगी। हिसार से दिल्ली के लिए शाम 4:05 बजे विमान रवाना होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

mandi bhav : लहसुन के भाव में रिकार्ड वृद्धि, नींबू से सस्ता हुआ सेब, प्याज ने निकाले आंसू