New Highway: दिल्ली से हरिद्वार का सफर करने वाले वाहन चालकों की मौत हो गई है। इस हाइवे पर अब समय और पैसे दोनों की बचत होगी। राजमार्ग निर्माण में देश पिछले लंबे समय से नए कीर्तिमान छू रहा है। इसी कड़ी में अब देश को एक और महत्वपूर्ण हाईवे मिलने जा रहा है। अगले महीने में यह हाईवे शुरू हो जाएगा। इसके बनने से दिल्ली से हरिद्वार का सफर महज डेढ घंटे में तय होगा, जबकि 2 घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचा जा सकता है।
इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय उद्योग परिसंघ के सम्मेलन में दी। परिसंघ द्वारा हाईवेज ऑफ इंडियाज फ्यूचर- स्मार्ट, सेफ एंड सस्टेनेबल विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान गडकरी ने कहा कि यह सड़क दिल्ली से हरिद्वार के लिए नई गति से पहुंचने का रास्ता खोल रही है।
मेरठ तक का रोड खुला
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के तहत दिल्ली से मेरठ तक का रास्ता खोल दिया गया है। वहीं अगले महीने तक देहरादून तक का रास्ता भी खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ की दूरी तय करने में अभी तक करीब साढ़े तीन घंटे का का समय लगता था, लेकिन अब यह सफर एक घंटे से भी कम समय यानी 40 से 45 मिनट में हो जाएगा।
बढ़ेगा पर्यटन, लोगों को मिलेगी सुविधा
गौरतलब है कि हरिद्वार उत्तर भारत में प्रमुख धार्मिक स्थल है। ऐसे में दिल्ली से लोग अब वीकएंड पर भी आसानी से हरिद्वार तक जा सकेंगे। इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लोगों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल जाएगी।


