Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसानों पर आज होगी धनवर्षा, केंद्र ने 10.64 लाख किसानों को दिया झटका, आपका तो नाम नहीं

किसानों पर आज होगी धनवर्षा, केंद्र ने 10.64 लाख किसानों को दिया झटका, आपका तो नाम नहीं

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : देश के किसानों के लिए 30 अक्टूबर का दिन अहम रहने वाला है। जहां पर केंद्र सरकार द्वारा दिवाली से पहले किसानों पर धनवर्षा होने वाली है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के बैंक खातों में एक क्लिक पर 18680 करोड़ रुपये जारी होने वाले है। जहां पर पात्र किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की राशि क्रेडिट होने वाली है।

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा त्योहारी सीजन में कर्मचारियों की तरह ही किसानों को राशि जारी करने वाले है। जहां पर पीएम नरेंद्र मोदी एक साथ 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 18680 करोड़ रुपये जारी करेंगे, लेकिन इस बार सरकार द्वारा अलग-अलग प्रदेशों के 10.64 लाख किसानों को झटका दिया है। इस बार इन किसानों के पीएम सम्मान निधि की जारी होने वाली 24वीं किस्त से नाम हट गया है। इसमें नाम हटने के अलग-अलग कारण बताए गए है।

कई किसानों की समय पर केवाईसी पूरी नहीं हुई है या काफी केसों में ऐसा है कि जहां पर परिवार में पति व पत्नी दोनों ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे है, लेकिन पीएम किसान स्कीम के तहत केवल दंपत्ति में से केवल एक ही लाभ ले सकता है। ऐसे में दिवाली के पर्व पर 10.64 लाख किसानों को इस राशि का इंतजार करना पड़ेगा।

केंद्र सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त में 10.64 लाख किसानों के नाम हटा दिए गए हैं। पिछली बार पीएम किसान की 23वीं किस्त का 9.44 करोड़ किसानों के बैंक खातों में जारी की गई थी, लेकिन इस बार इसको घटकर 9.34 करोड़ किसानों में रह गई है।

PM Kisan Beneficiary List को ऐसे करें जांच

पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट में शामिल पात्रों की जांच आसानी से कर सकते है। पीएम किसान निधि की जारी हुई लिस्ट को पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं। जहां पर Beneficiary List पर क्लिक करें। इसके बाद अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें। इसके बाद आपके पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी। जहां पर आप एक-एक करके अपने नाम व पिता के नाम देखकर चेक कर सकते है कि मेरा इस लिस्ट में नाम है या नहीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनर के रूप में उतरेंगे मैदान पर