Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Weather Warning : हरियाणा के इन 15 जिलों में तेज बारिश व आंधी की चेतावनी, 5 में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे सतर्क रहें

Weather Warning : हरियाणा के इन 15 जिलों में तेज बारिश व आंधी की चेतावनी, 5 में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे सतर्क रहें

हरियाणा के कई जिले अर्नब चक्रवातीय तूफान के प्रभाव में आने वाले है। हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश व आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने हरियाणा की जनता से सतर्क रहने के लिए कहा है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

हालांकि हरियाणा के कुछ जिलों में 29 अक्टूबर को ही मौसम बदल गया। जहां पर जींद व आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबादी शुरू हो गई। मौसम में आ रहे इस अचानक बदलाव की वजह से क्षेत्र सहित पूरे हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में ठंड की शुरुआत का अहसास तेज हो जाएगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में एक साथ दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं। बंगाल की खाड़ी में उठा अर्नब चक्रवातीय तूफान 29 और 30 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज तक पहुंचेगा। हालांकि इसका मुख्य असर यूपी में रहेगा, लेकिन इसकी वजह से रेवाड़ी के साथ हरियाणा के कई जिलों में इसका असर दिखाई देगा। इसके साथ ही 29 अक्टूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है।

हरियाणा के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हरियाणा के 15 जिलों पर भारी रहने वाले है। इन जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 अक्टूबर को हरियाणा के अंबाला, यमुनागर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां इन जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हरियाणा के इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हरियाणा के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जहां पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को हरियाणा के जींद , फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि हरियाणा का सिरसा ही एकमात्र जिला है, जहां पर मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। बारिश और तेज हवाओं से हरियाणा के दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे पारा सामान्य से नीचे चला जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana New Law : हरियाणा में घर आंगन, खेत का पेड़ भी नहीं काट सकेंगे, नए कानून में 10 हजार जुर्माना और जेल का प्रावधान